PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

AAP की हार के बाद, अब कौन बनेगा दिल्ली का नया मुख्यमंत्री, रेस में आखिर कौन है सबसे आगे,

know-who-will-become-the-new-chief-minister-of-delhi-these-5-big-bjp-leaders-are-in-the-race

PTB Big Political न्यूज़ नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की है। वहीं, आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। नतीजे आने के बाद अब दिल्लीवालों के दिल में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर दिल्ली का सीएम किसे बनाया जाएगा। हालांकि बीजेपी ने सीएम उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है, लेकिन सीएम पद की रेस में पार्टी के इन 5 नेताओं के नाम लिस्ट में आगे चल रहे है।

.

सूत्रों का कहना कि दिल्ली में मुख्यमंत्री पद की रेस में प्रवेश वर्मा, सतीश उपाध्याय, आशीष सूद, जितेंद्र महाजन और विजेंद्र गुप्ता आगे चल रहे हैं। सीएम पद की दौड़ में शामिल होने वालों में सबसे पहला नाम प्रवेश वर्मा का बताया जा रहा है। पूर्व सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा नई दिल्ली सीट पर आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल को हराने के बाद भाजपा के लिए एक प्रमुख व्यक्ति बन गए। प्रवेश वर्मा जोकि दिल्ली के पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे व जाट है।

.

.

उन्होंने बाहरी दिल्ली के होने के बावजूद नई दिल्ली में दम दिखाया है। जाट सीएम बनाने से ग्रामीण दिल्ली, पश्चिम यूपी, हरियाणा और राजस्थान के जाट वोटरों तक मैसेज जाएगा. जीत के बाद वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मिले हैं। सीएम पद की रेस में विजेंद्र गुप्ता भी शामिल माने जा रहे हैं। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा उम्मीदवार विजेंद्र गुप्ता ने रोहिणी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीता है।

.

भाजपा उम्मीदवार ने 37816 वोटों के अंतर से जीत हासिल की, उन्हें कुल 70365 वोट मिले। वह दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष रहे हैं। बीजेपी का वैश्य चेहरा हैं और आप की लहर की बावजूद पहले भी विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। मुख्यमंत्री पद की रेस में बीजेपी नेता सतीश उपाध्याय का नाम भी जोड़ा जा रहा हैं। व बीजेपी का ब्राह्मण चेहरा हैं। वह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और दिल्ली युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रहे हैं।

.

.

वह एनडीएमसी के वाइस चेयरमैन भी रह चुके हैं। इस लिहाज से उनके पास प्रशासनिक अनुभव भी हैं। उन्होंने संगठन में कई दायित्व संभाले थे। वह मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान मध्य प्रदेश के सह प्रभारी रह चुके हैं और आरएसएस के करीबी माने जाते हैं। भाजपा नेता आशीष सूद जोकि बीजेपी का पंजाबी चेहरा हैं। वह भी सीएम की रेस में शामिल है। वह पार्षद और दिल्ली बीजेपी के महासचिव रह चुके हैं। अभी गोवा के प्रभारी और जम्मू कश्मीर के सह प्रभारी हैं।

.

जम्मू कश्मी विधानसभा चुनाव में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। उनके केंद्रीय नेताओं के साथ करीबी संबंध है। वह डीयू के भी अध्यक्ष रह चुके हैं। रोहतास नगर विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार जितेंद्र महाजन की नाम भी सीएम पद की लिस्ट में माना जा रहा है। जीतेंद्र महाजन ने आप की सरिता सिंह को 27902 मतोंसे पराजित किया है। 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जीतेंद्र महाजन ने 73,873 वोटों के साथ सीट जीती थी।