PTB News

Latest news
जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय...

पंजाब सरकार ने 500 करोड़ का किया दुरुपयोग, HC के निर्देशों की भी हुई अनदेखी, पंजाब कांग्रेस के नेता ने लगाए गंभीर इल्जाम,

punjab-congress-leader-partap-bajwa-allegated-aap-governament-misused-ayushman-yojana-fund-of-500-crore-rupees

.

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राज्य की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने केंद्र की प्रमुख स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आवंटित 500 करोड़ रुपये से अधिक का दुरुपयोग किया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि

.

.

इस दुरुपयोग के कारण निजी अस्पतालों को योजना के लाभार्थियों के इलाज के लिए उनके बकाया का भुगतान नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पतालों का बकाया भुगतान करने के बजाय सरकार ने इन पैसों को विज्ञापनों, नई गाड़ियों की खरीद और मंत्रियों और विधायकों के घरों के नवीनीकरण पर खर्च कर दिए। बाजवा ने यह भी दावा किया कि

.

punjab-congress-leader-partap-bajwa-allegated-aap-governament-misused-ayushman-yojana-fund-of-500-crore-rupees

आप सरकार पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन करने में भी विफल रही है। उन्होंने कहा कि फंड जारी न होने के कारण कई निजी अस्पतालों ने योजना के तहत मरीजों का इलाज बंद कर दिया है। जिसके कारण पंजाब के लाखों मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पाया। इस योजना के तहत सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में कैशलेस और

.

.

पेपरलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध है। शुरुआत में केंद्र सरकार के इस कार्यक्रम के तहत 16.65 लाख परिवार कवर किए गए थे। लेकिन 2022 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने इस योजना का विस्तार किसानों और उन लोगों के परिवारों तक करने का फैसला किया जो किसी भी स्वास्थ्य योजना के तहत कवर नहीं थे, जिससे 22.12 लाख और लाभार्थी परिवार जुड़े थे।

.