PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

Youtube के घर पर ग्रेनेड फेंकने के मामले में पुलिसकर्मी के बेटे सहित 2 लोगों को किया गिरफ्तार,

jalandhar-2-more-arrested-for-throwing-grenade-at-youtubers-house-policemans-son-also-involved-7-accused-arrested-so-far

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर में यूट्यूबर नवदीप सिंह संधू उर्फ ​​रोजर संधू के घर पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में पुलिस ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों में एक पुलिस कर्मचारी का 21 वर्षीय बेटा भी शामिल है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों को जालंधर ग्रामीण पुलिस के सीआईए स्टाफ ने गिरफ्तार किया है।

.

.

बता दें कि इससे पहले पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक महिला समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो मुख्य आरोपी और तीन लॉजिस्टिक सपोर्ट देने वाले शामिल हैं। साथ ही गिरफ्तार महिला ने अपने घर पर फेंकने के लिए ग्रेनेड छिपा रखा था। इस मामले में पुलिस और आरोपियों के बीच दो मुठभेड़ हो चकी हैं। कल पहली मुठभेड़ आरोपियों से वहीं हुई जहां वारदात को अंजाम दिया गया था।

.

.

जबकि दूसरी मुठभेड़ आदमपुर के गांव चूड़वाली के पास पुलिस ने की। दोनों मुठभेड़ों में बदमाश घायल हुए हैं। दूसरी मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी के साथ उसके दो अन्य साथी और एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया। बता दें कि रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड हमला करने का मुख्यारोपी हरियाणा यमुनानगर का रहने वाला हार्दिक कंजोब है। जिसे उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया था।

.

.

हार्दिक की पूछताछ के बाद अमितप्रीत सिंह निवासी कपूरथला को गिरफ्तार किया था। दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया था। आरोपियों के साथ एक महिला भी थी, जोकि पुलिस हिरासत में ली गई थी। गिरफ्तार महिला की पहचान लक्ष्मी निवासी खांबड़ा और अमित के दो अन्य साथियों की पहचान धीरज और पांडेय के रूप में हुई थी।