PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर, SHO की करतूत ने युवक को सुसाईड करने के लिए किया मजबूर, थाने रखकर किया टॉर्चर,

jalandhar-drug-smuggler-suicide-case-jalandhar-cantt-police-station-sho-harinder-singh-constable-suspended-in-jalandhar-police

SHO सहित दो मुलाजिमों को किया जालंधर पुलिस ने सस्पेंड, परिवार की मांग, डिसमिस के साथ दर्ज हो FIR,

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर में पंजाब पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने जालंधर कैंट थाने के SHO हरिंदर सिंह सहित दो मुलाजिमों को सस्पेंड कर दिया है। आरोप है कि उक्त अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार किए गए एक युवक ने प्रताड़ना से परेशान होकर अपने घर आकर सुसाइड कर लिया, जिसके बाद से पारिवारिक सदस्य पुलिस पर गलत कार्रवाई का आरोप लगाए। आपको बता दें कि सस्पेंड किए गए अधिकारियों में थाना कैंट के

.

एसएचओ इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह और सिपाही जसपाल सिंह के नाम शामिल हैं। इसे लेकर पुलिस कमिश्नर ऑफिस द्वारा पत्र जारी कर कार्रवाई की गई है। पुलिस कमिश्नर ऑफिस की ओर से इस कार्रवाई को लेकर अन्य आधिकारिक ब्रांचों में भी पत्र भेजा गया है। वहीं पारिवारिक सदस्यों के अनुसार युवक ने अपने घर में सुसाइड किया है। परिवार को जब युवक के सुसाइड के बारे में पता चला तो युवक का पूरा परिवार मृतक युवक के शव को लेकर जालंधर कैंट थाने में इकट्ठा हो गया,

.

.

और हंगामा शुरू कर दिया। परिवार ने थाने के अंदर मृतक युवक का शव रखकर विलाप शुरू कर दिया था। जब मामला बढ़ा तो पुलिस कमिश्नर द्वारा मामले में एक्शन लिया गया। सारे घटनाक्रम का CCTV भी सामने आया है, जिसमें पुलिस मुलाजिम उक्त युवक को पकड़ते हुए नजर आ रहे हैं और मारपीट करते हुए नजर आ रहे है। CCTV के आधार पर पुलिस द्वारा ये कार्रवाई कर दी गई है। 

jalandhar-drug-smuggler-suicide-case-jalandhar-cantt-police-station-sho-harinder-singh-constable-suspended-in-jalandhar-police

पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि कल पुलिस टीम द्वारा जालंधर कैंट के रहने वाले हैरी के घर पर रेड की  गई थी। हैरी और उसका दोस्त नशा करने के आदी थे। दोनों को पुलिस अपने साथ ले आई थी। दोनों युवकों को जसवंत सिंह और रवि नाम के मुलाजिम अपने साथ लेकर गए थे। देर शाम दोनों को थाने लेकर आए थे। पारिवारिक सदस्यों के अनुसार दोनों युवकों को पुलिस ने करीब 5 से 7 घंटे तक अपने पास रखा और देर रात

.

.

दोनों युवकों को छोड़ दिया गया। छोड़ने के कुछ देर बाद परिवार को जसवंत का फोन आता है, जिसमें जसवंत द्वारा युवक को धमकाया गया, जिसके चलते उसने डरकर आत्महत्या कर ली। मरने वाले की उम्र सिर्फ 20 साल की थी। परिवार की ओर से SHO Harinder Singh व उसके साथियों को नौकरी से डिसमिस करने व इनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की जा रही।

.

.