PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब सरकार ने बिजली दरों का नया टैरिफ किया जारी, राज्य के लोगों को मिलेगा फायदा,

electricity-becomes-cheaper-punjab-government-has-released-new-tariff-for-electricity-rates-chandigarh

.

PTB Big न्यूज़ पटियाला : पंजाब सरकार ने बिजली दरों का नया टैरिफ जारी कर राज्य के लोगों को एक और तोहफा दिया है। यह टैरिफ वर्ष 2025-26 के लिए जारी किया गया है। पंजाब की भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने बिजली दरों में और कटौती कर राज्य के लोगों को नया तोहफा दिया है। पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (पावरकॉम) की टैरिफ याचिका का निपटारा करते हुए पंजाब राज्य बिजली रैगुलेटरी कमिशन ने 25-26 के लिए नई दरें जारी कर दी हैं।

.

.

नए आदेशों के अनुसार घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के साथ-साथ राज्य के औद्योगिक एवं अन्य उपभोक्ताओं को भी बड़ी राहत मिली है। नई नीति के अनुसार, पहले जहां घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 3 स्लैब थे, उन्हें अब घटाकर 2 स्लैब कर दिया गया है। आदेशों के अनुसार घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 2 किलोवाट लोड तक प्रथम 100 यूनिट के लिए बिजली पहले 4.29 रुपए प्रति यूनिट थी। इसके बाद अगले 101 से 300 यूनिट के लिए दर 6.76 रुपये प्रति यूनिट थी।

.

300 यूनिट से ऊपर की दर 7.75 रुपये प्रति यूनिट थी। आयोग ने अब यह दर 300 यूनिट तक 5.40 रुपये प्रति यूनिट तथा 300 यूनिट से अधिक पर 7.75 रुपये प्रति यूनिट निर्धारित की है। इसके अनुसार जिन उपभोक्ताओं का 300 यूनिट तक का बिल 1781 रुपए आता था अब 1620 रुपए आएगा। इसी तरह 2 से 7 किलोवाट तक के उपभोक्ताओं के लिए पहली 100 यूनिट तक बिजली की दर 4.54 रुपए प्रति यूनिट होगी। 101 से 300 यूनिट तक यह 6.76 रुपये प्रति यूनिट थी और

.

.

300 यूनिट से ऊपर यह 7.75 रुपये प्रति यूनिट थी। अब यह दर प्रथम 300 यूनिट के लिए 5.72 रुपये प्रति यूनिट तथा 300 से अधिक यूनिट के लिए 7.75 रुपये प्रति यूनिट की गई है। इसके अनुसार, जिन लोगों का बिजली बिल पहले 300 यूनिट के लिए 1806 रुपये था, वह अब घटकर 1716 रुपये हो जाएगा। इसी तरह 7 से 20 किलोवाट तक पहले 100 यूनिट के लिए बिल 5.34 रुपये प्रति यूनिट था। 101 से 300 यूनिट तक 7.15 रुपए प्रति यूनिट तथा 300 से अधिक पर 7.75 रुपए प्रति यूनिट।

.

अब प्रथम 300 यूनिट के लिए दरें 6.44 रुपए प्रति यूनिट तथा इससे अधिक पर 7.75 रुपए प्रति यूनिट होंगी। इसके अनुसार जो बिल पहले 1964 रुपये आता था अब 1932 प्रति यूनिट आएगा। उल्लेखनीय है कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 300 यूनिट तक का बिजली बिल पहले से ही माफ है। सस्ती बिजली का लाभ उपभोक्ताओं को नहीं, बल्कि सीधे पंजाब सरकार को मिलेगा, क्योंकि सरकार को पावरकॉम को कम बिजली बिल देना पड़ेगा।