PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

बड़ी ख़बर, DGP का हुआ मर्डर, फैली सनसनी, पुलिस की जाँच में सबसे बड़ा खुलासा,

karnataka-former-dgp-murder-case-om-prakash-wife-mirch-powder

PTB Big न्यूज़ बेंगलुरु : कर्नाटक के पूर्व DGP ओम प्रकाश की डेड बॉडी बेंगलुरु स्थित घर में मिली थी। सूत्रों के मुताबिक मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक पति-पत्नी के बीच दोपहर में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। एक निजी चैनल के मुताबिक इसके बाद पत्नी पल्लवी ने ओम प्रकाश पर मिर्च पाउडर फेंक दिया था। उन्हें बांधा और फिर चाकू घोंपकर हत्या कर दी। 68 वर्षीय ओम प्रकाश पर कांच की बोतल से भी हमला किया गया था।

.

.

मां पल्लवी कई गंभीर मानसिक बीमारियों से जूझ रही हैं। उन्हें 12 साल से सिजोफ्रेनिया (भ्रम, डर लगने की बीमारी) है, जिसका इलाज चल रहा है। इधर, परिजन ने बताया कि पल्लवी अपने डर को लेकर बात करती थीं। पल्लवी ने दावा किया था कि उनके पति उन पर हमला कर सकते हैं। पल्लवी ने परिजन से ये भी कहा था कि मेरे पति अक्सर घर में बंदूक लेकर घूमते रहते हैं। लोगों का ये भी कहना है कि पल्लवी अक्सर भ्रम की स्थिति में रहती थीं और

karnataka-former-dgp-murder-case-om-prakash-wife-mirch-powder

बिना मतलब की बातों से चिंता में पड़ जाती थीं। सूत्रों के अनुसार, हत्या के बाद ओम प्रकाश की पत्नी पल्लवी ने एक अन्य अफसर की पत्नी से बात की और उसे अपने पति की हत्या के बारे में बताया। पल्लवी ने उससे कहा- मैंने राक्षस को मार दिया। हत्या होने के बाद बाद पुलिस क्राइम सीन पहुंची। पल्लवी (पत्नी) और बेटी को हिरासत में लिया और करीब 12 घंटे पूछताछ की। जानकारी के मुताबिक, ओम प्रकाश के शरीर, पेट और छाती पर चाकू के कई घाव हैं।

.

.

रिपोर्ट के मुताबिक, ओम प्रकाश और पत्नी पल्लवी के बाद संपत्ति को लेकर विवाद था। ओम प्रकाश ने प्रॉपर्टी किसी रिश्तेदार को ट्रांसफर की थी। इसी के चलते दोनों के बीच लड़ाई होती रहती थी, जो बाद में हाथापाई तक आ गई। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हत्या में उनकी बेटी की कोई भूमिका है या नहीं। ओम प्रकाश के बेटे की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।

karnataka-former-dgp-murder-case-om-prakash-wife-mirch-powder

बेंगलुरु के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विकास कुमार ने बताया कि पुलिस को रविवार सुबह करीब 4 बजे रिटायर्ड अफसर की मौत की सूचना मिली। कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा, ‘ओम प्रकाश की हत्या कर दी गई है। शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि उनकी पत्नी ने अपराध किया है, लेकिन इसकी जांच चल रही है।’ 1981 बैच के IPS अधिकारी ओम प्रकाश ने 2015 से 2017 तक राज्य के DGP और

.

.

IGP के रूप में काम किया। बिहार के मूल निवासी प्रकाश ने अपना करियर हरपनहल्ली (तत्कालीन बेल्लारी जिला) में एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (ASP) के तौर पर शुरू किया था। उन्होंने लोकायुक्त, फायर डिपार्टमेंट एंड इमरजेंसी सर्विस और क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) में DIG के रूप में भी काम किया। वे मार्च 2015 में राज्य के DGP नियुक्त हुए और 2017 में रिटायर हुए थे।

.