PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

Pahalgam Terror Attack के बाद DGCA ने सभी एयरलाइंस को जारी किये सख्त आदेश,

after-pahalgam-terror-attack-dgca-issued-strict-orders-to-all-airlines-delhi

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : पुलवामा टेरर अटैक से उपजे हालात के बीच नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक एडवाइजरी जारी की है। डीजीसीए (DGCA) ने एयरलाइनों को टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी और रद्दीकरण शुल्क माफ करने के संबंध में परामर्श जारी किया है। मंत्रालय ने एडवायजरी के अनुसार- पहलगाम में हुई घटना के बाद, अपने घर लौटने के इच्छुक पर्यटकों की ओर से अप्रत्याशित मांग की गई है।

.

.

इस संबंध में, एयरलाइनों को सलाह दी जाती है कि वे बढ़ती मांग के जवाब में उड़ानों की संख्या बढ़ाने के लिए त्वरित कार्रवाई करें और साथ ही श्रीनगर से भारत भर के विभिन्न गंतव्यों तक बिना किसी व्यवधान के कनेक्टिविटी सुनिश्चित करें, जिससे फंसे हुए पर्यटकों को निकालने में सुविधा हो। इसमें आगे निवेदन किया गया है कि टिकट कैंसिलेशन और रीशेड्यूलिंग फीस को लेकर भी गंभीरता से विचार किया जाए।

.

.

रिलीज में आगे लिखा है- एयरलाइंस से यह भी अनुरोध किया जाता है कि वे रद्दीकरण और पुनर्निर्धारण शुल्क माफ करने पर विचार करें और इस कठिन समय के दौरान अप्रत्याशित परिस्थितियों और चुनौतियों का सामना करने वाले पर्यटकों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करें। वहीं, इंडिगो ने भी इसे लेकर एक एडवाइजरी एक्स पर पोस्ट की है। इसमें लिखा है- श्रीनगर में उभरती स्थिति को देखते हुए,

.

.

हम श्रीनगर और जम्मू से आने-जाने वाले ग्राहकों की यात्रा योजनाओं में किसी भी व्यवधान के मामले में सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमने यात्रा के लिए पुनर्निर्धारण या रद्दीकरण के लिए छूट 30 अप्रैल तक बढ़ा दी है, जो 22 अप्रैल को या उससे पहले की गई बुकिंग पर लागू है। इसके अतिरिक्त, हम आज, 23 अप्रैल को श्रीनगर से और श्रीनगर के लिए

.

दो उड़ानें संचालित कर रहे हैं, जिनमें से एक दिल्ली और मुंबई से है। बता दें, मंगलवार को पहलगाम की बैसारन घाटी में टूरिस्ट्स पर हमला हुआ। इस हमले में बड़ी संख्या में पर्यटक मारे गए। देश-दुनिया में इस हमले की निंदा हो रही है। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के एक विंग द रजिस्टेंस फ्रंट यानी टीआरएफ (TRF) ने ली है।