PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

Pahalgam Terror Attack को लेकर हिमाचल के मुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री ने की कड़े शब्दों में निंदा,

himachal-pardesh-cm-sukhwinder-sukhu-and-deputy-chief-minister-mukesh-agnihotri-condemned-the-pahalgam-terror-attack-shrinagar

.

PTB Sad न्यूज़ शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बीते दिन यानि मंगलवार की सांय हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की हैै। इस हमले में कई पर्यटकों की मृत्यु हुई और घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस हमले को कायरता करार देते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हैं। ऐसी शर्मनाक घटनाओं को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

.

.

उन्होंने कहा, इस बेहद दुखद घड़ी में हमारी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिजनों के साथ हैं। हम इस अमानवीय घटना से प्रभावित सभी लोगों के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

.

.

वहीं हिमाचल प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है जिसमें 28 निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई और अनेक घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी कायराना हरकतें न केवल अमानवीय हैं, बल्कि सभ्य समाज की मूल भावना पर प्रहार हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि इस प्रकार की घटनाएं किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जा सकती और आतंक फैलाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

.

.

मुकेश अग्निहोत्री ने आगे यह भी कहा कि दुःख की इस घड़ी में हम सभी पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं और मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने और परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की और कहा कि ऐसी घटनाएं हमारे देश की एकता और अखंडता को नहीं डिगा सकतीं तथा देशवासी एकजुट होकर आतंक के हर मंसूबे को नाकाम करेंगे।