PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

भारत की ‘डिजिटल स्ट्राइक’, 16 बड़े यूट्यूब चैनलों पर लगाया पूर्ण रूप से प्रतिबंध, देखें लिस्ट,

india-digital-strike-on-pakistani-channel-after-pahalgam-terror-attack-16-big-pakistani-youtube-channels-banned

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार पाकिस्तान के खिलाफ लगातार कड़े कदम उठा रही है। इसी कड़ी में मोदी सरकार ने अब एक और बड़ा फैसला लेते हुए पाकिस्तान स्थित 16 बड़े यूट्यूब चैनलों को प्रतिबंधित कर दिया है। गृह मंत्रालय की सिफारिशों के आधार पर सरकार ने यह कार्रवाई की है। इन यूट्यूब चैनलों पर भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ, झूठे और  भ्रामक बयान तथा गलत सूचनाएं प्रसारित करने का आरोप है। 

.

.

सरकार का मानना है कि ये चैनल सुनियोजित तरीके से भारत में अस्थिरता फैलाने और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाली सामग्री फैला रहे थे। इन चैनलों के कंटेट से देश में सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ने का भी खतरा था। इस ‘डिजिटल स्ट्राइक’ को पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान पर बढ़ते दबाव और भारत के सख्त रुख के तौर पर देखा जा रहा है। सरकार द्वारा बैन किए गए यूट्यूब चैनलों के नाम निम्नलिखित हैं, ये वे चैनल हैं जो लगातार भारत विरोधी दुष्प्रचार में शामिल थे।

.

.

यूट्यूब पर इन पाकिस्तानी न्यूज चैनलों पर लगाया गया प्रतिबंध:-

Dawn News
Irshad Bhatti
SAMAA TV
ARY NEWS
BOL NEWS
Raftar
The Pakistan
Geo News
Samaa Sports

.

.

GNN
Uzair Cricket
Umar Cheema Exclusive
Asma Shirazi
Muneeb Farooq
SUNO News
Razi Naama

.

यह पहली बार नहीं है जब भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगाया है। पहले भी इस तरह के चैनलों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। इस कदम से पाकिस्तान में बैठे उन तत्वों को बड़ा झटका लगा है जो डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल भारत के खिलाफ नफरत फैलाने और गलत सूचनाएं प्रसारित करने के लिए कर रहे थे।