PTB News

Latest news
जालंधर : कारोबारी के मर्डर केस में शामिल शिवसेना नेता व महिला सहित 6 को किया पुलिस ने गिरफ्तार विधायक इंदरजीत कौर ने नकोदर की आंगनवाड़ी वर्करों को सौंपा ₹19.64 लाख का चेक आई वी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14–20 नवंबर) के अंतर्गत रोचक गतिविधियों का आयोजन,... एचएमवी की मान्या ने 8.49 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्... जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान जालंधर : आप के राज में क्या जालंधर सेंट्रल में अभी भी बिक रहा है नशा, एक हत्या के बाद खड़े हुए कई सवा... एच.एम.वी. में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के साथ ‘फिजिक्स मंथन’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गु... इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व,

इस देश में भारी बारिश-तूफान के बाद सरकार ने जारी किया अलर्ट, बाढ़ से कई घर डूबे

emergency-imposed-new-zealand-after-heavy-rain-and-storm-winds-are-blowing-speed-of-150-kilometers-per-hour

.

PTB Big न्यूज़ वेलिंग्टन : न्यूजीलैंड में आचानक आई भारी बारिश-तूफान के बाद देश के कई हिस्सों में आपातकाल लागू कर दिया गया है। साउथ आइलैंड में भारी बारिश की वजह से बाढ़ आ गई है और पानी घरों में घुस गया इसके बाद लोगों को उनके घरों से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। देश की राजधानी वेलिंगटन में भयंकर तूफान आया है साथ ही कुछ हिस्सों में भारी बर्फबारी और समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं।

.

.

हालांकि अभी तक खराब मौसम के चलते किसी की मौत या किसी व्यक्ति के घायल होने की खबर नहीं है। अभी तक नुकसान का अनुमान नहीं लगाया जा सका है, लेकिन राहत और बचाव कार्य जारी है। न्यूजीलैंड आपातकाल प्रबंधन और रिकवरी मंत्री मार्क मिशेल ने एक गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, क्राइस्टचर्च में भारी बारिश और तूफान के बाद आपातकाल लागू कर दिया गया है।

emergency-imposed-new-zealand-after-heavy-rain-and-storm-winds-are-blowing-speed-of-150-kilometers-per-hour

मिशेल ने राष्ट्रीय मौसम प्राधिकरण मेटासार्विस के हवाले के बताया कि, कैंटरबरी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बुधवार सुबह से गुरुवार शाम तक 100 से 180 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं कुछ हिस्सों में उस समय एक महीने की दोगुनी से भी अधिक बारिश हुई है। न्यूजीलैंड सरकार ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों से अपने घरों के अंदर रहने की अपील की है साथ उन्हें यात्रा करने से बचने के लिए भी कहा है।

.

.

राजधानी वेलिंगटन में 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं और इसके चलते बड़ी संख्या में पेड़ गिर गए हैं। वेलिंगटन जैसे हालात देश के कई और अन्य हिस्सों में भी है। वेलिंगटन को जाने वाली फ्लाइट्स रद्द कर दिया गया है। फेरी सेवा भी शुक्रवार दोपहर तक रोक दी गई है। मौसम विभाग ने समुद्र में पांच मीटर ऊंची लहरें उठने का अनुमान जताया है।

.

.

वेलिंगटन के बाहरी इलाकों में हजारों मकानों में विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। न्यूजीलैंड अपनी भौगोलिक स्थितियों के कारण वैसे ही तेज हवाएं झेलता है। इसके चलते न्यूजीलैंड के मौसम में कई बार बड़े बदलाव होते हैं और लोग भी इनके आदी हैं, लेकिन इस बार असामान्य तौर पर चेतावनी जारी की गई है।