PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

पंजाब में जालंधर सहित इन जगहों पर होगी मॉक ड्रिल,

mock-drill-will-be-conducted-at-244-places-in-the-country-mock-drill-will-be-conducted-at-these-places-including-jalandhar

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : 7 मई को पूरे देश में मॉक ड्रिल होने जा रही है। यह मॉक ड्रिल देश के 244 जिलों में होगी। जिसमें जम्मू कश्मीर, राजस्थान, गुजरात, पंजाब जैसे राज्यों के कई जिले आते हैं। इसमें नागरिकों को हमले के दौरान खुद को बचाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस मॉक ड्रिल के दौरान नागरिकों को हमले के दौरान खुद को बचाने की ट्रेनिंग दी जाएगी और हवाई हमलों की चेतावनी देने वाले सायरन भी बजाए जाएंगे।

.

.

वहीं इसे लेकर केंद्र की हाई लेवल मीटिंग भी की जा रही है। पंजाब में जिन जगहों पर मॉक ड्रिल होगी उसमें जालंधर, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, गुरदासपुर, फिरोजपुर, होशियारपुर, पठानकोट, बठिंडा, मोहाली, अबोहर, संगरूर, रोपड़, फरीदपुर, बटाला, बरनाला, हलवाड़ा, भाखड़ा नंगल जैसे इलाके शामिल हैं। यहां लोगों को ट्रेनिंग दी जाएगी। मॉक ड्रिल में नागरिकों को युद्ध के दौरान खुद का बचाव करने की जानकारी दी जाएगी।

इसके साथ ही हवाई हमलों के चेतावनी देने वाले सायरन बजाए जाएंगे। मॉक ड्रिल के दौरान पूरे इलाके के ब्लैक आउट कर दिया जाएगा। महत्वपूर्ण कारखानों और ठिकानों को हमले के दौरान बचाना। लोगों से जगह खाली करवाना और उन्हें सुरक्षित जगह लेकर जाना। यह सब मॉक ड्रिल में करवाया जाता है। देश में आखिरी बार मॉक ड्रिल साल 1971 में 54 साल पहले हुआ था। उस दौरान भी भारत और

.

.

पाकिस्तान के बीच काफी ज्यादा तनाव पैदा हो गया था। जिस कारण देश में मॉक ड्रिल करवाई गई थी। जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ाई छिड़ी थी और भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया था। पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों ने भारत के सामने सरेंडर किया था जोकि दुनिया के इतिहास का सबसे बड़ा आर्मी सरेंडर था। इस लड़ाई के बाद ही बांग्लादेश बना था।

.

आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव पहलगाम आतंकी हमले के बाद हुआ है। दरअसल 22 अप्रैल को पहलगाम की बायसरन घाटी में आतंकियों ने लोगों से धर्म पूछकर उन्हें गोलियां मारी थी। इस आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद से देश के लोग में गुस्सा है। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के ऊपर पानी रोकने, आयात समेत कई तरह की पाबंदियां भी लगा दी हैं।