PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर में धमाकों की आवाज के बीच, जिलाधीश डॉ हिमांशु अग्रवाल ने की जनता से अपील, पढ़ें,

dc-dr-himanshu-aggarwal-appealed-to-the-public-during-the-sound-of-explosions-in-jalandhar

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर शहर के साथ-साथ पंजाब के कई इलाकों में रात 8 बजे से ब्लैकआऊट हो चुका है। इसी बीच जालंधर के जिलाधीश डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने जालंधर वासियों को संबोधित करते कहा कि वर्तमान हालात को लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है। पिछले तीन दिनों से की जा रही तैयारियों का अब समय पर सही उपयोग हो रहा है। हमारी सशस्त्र सेनाएं पूरी तरह से मुस्तैद हैं और उन्होंने अधिकतर ड्रोन को निष्क्रिय कर दिया है।

.

जिलाधीश ने आगे यह भी कहा कि सभी नागरिकों को सुरक्षा प्रोटोकॉल, विशेषकर ब्लैकआउट नियम का पालन करना चाहिए और किसी भी तरह की फर्जी खबरें, वीडियो या मैसेज फैलाने से बचना चाहिए। जिससे आम लोगों में दहशत न फैले। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आधिकारिक जानकारी के अनुसार, नागरिक आबादी को निशाना नहीं बनाया जा रहा है, इसलिए लोग शांत रहें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

.

.

इसके साथ ही जिलाधीश हिमांशु अग्रवाल ने जालंधर के शाहपुर में स्थित CT College के पास वायरल हो रही वीडियो के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह एक असंबंधित वीडियो है। जालंधर में आज रात कुछ ड्रोन देखे गए हैं और सेना द्वारा उन्हें निष्क्रिय कर दिया गया है। लेकिन CT College के पास का यह वायरल वीडियो शाम 7.39 बजे का है जैसा की देखा जा सकता है जबकि पहला ड्रोन रात 9 बजे के करीब देखा गया था।

इसकी पुष्टि खेत में लगी आग के रूप में हुई है। कृपया इस वीडियो को न फैलाएँ। इसके साथ ही आधिकारिक सूत्रों के अनुसार यह भी जानकारी मिली है कि जालंधर में रात 11.20 बजे तक सभी ड्रोन को सेना द्वारा निष्क्रिय कर दिया गया है। आपको बता दें कि यह ड्रोन हमले पाकिस्तान की और किये जा रहे थे, लेकिन इसकी संख्या कितनी थी इसकी अभी किसी भी अधिकारी द्वारा कोई पुष्टि नहीं की गई है।

.

.

इसके साथ ही जिलाधीश ने आपातकालीन सेवाएं प्रदान करने वाले कुछ क्षेत्रों में ब्लैकआउट हटा दिए जानकारी सांझी की है। साथ ही उन्होंने सभी से यह भी अनुरोध किया है कि अपने घर के बाह की लाइटें पूरी तरह से बंद रखी जाएं, जो बाहर तक फैल रहीं हों। घर में बिजली के उपकरणों का उपयोग केवल आवश्यकतानुसार ही किया जाये।

.