PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

3000 रूपये से ज्यादा UPI से पेमेंट करने पर क्या लगेगा चार्ज? सरकार ने क्या कहा,

now-there-will-be-a-fee-on-upi-payments-of-more-than-rs-3000-know-what-the-government-has-to-say

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : वित्त मंत्रालय ने यून‍िफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) चार्ज को लेकर चल रहे अटकलों के बीच अपना रुख स्‍पष्‍ट कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सरकार 3000 रुपये से ज्‍यादा की UPI लेनदेन पर मर्चेंट डिस्‍काउंट रेट (MDR) फिर से लागू कर सकती है। 3000 रुपये से कम के ट्रांजेक्‍शन पर कोई चार्ज नहीं लागू होगा।

.

वित्त मंत्रालयल ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर पोस्‍ट करते हुए कहा कि सरकार की अभी ऐसी कोई योजना नहीं है। यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज किए जाने की अटकलें और दावे पूरी तरह से झूठे, निराधार और भ्रामक हैं। इस तरह की निराधार और सनसनी पैदा करने वाली अटकलें हमारे नागरिकों के बीच अनावश्यक अनिश्चितता, भय और संदेह पैदा करती हैं। सरकार यूपीआई के माध्यम से डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

.

.

पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) ने सुझाव दिया है कि बड़े मर्चेंट्स (जिनका टर्नओवर अधिक है) पर 0.3% एमडीआर लगाया जाए। जिसे लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सरकार यूपीआई को लेकर मर्चेंट चार्ज लागू कर सकती है। हालांकि वित्त मंत्रालय ने इससे इनकार कर दिया है। क्रेडिट/डेबिट कार्ड्स पर एमडीआर 0.9% से 2% है। रुपे क्रेडिट कार्ड पर कोई चार्ज नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया था कि

.

Free UPI ने भारत को डिजिटल पेमेंट में दुनिया में नंबर वन बना दिया है, लेकिन अब बैंकों और पेमेंट प्रोवाइडर्स को घाटे से बचाने की आवश्‍यकता है। बड़े लेनदेन पर फीस लगाकर ये जरूरत पूरी की जा सकती है। ऐसे में सरकार इस फीस को लागू करने की तैयारी कर रही है। ऐसा कहा जा रहा था कि इसे लागू करने से पहले बैंकों और फाइनेंस कंपनियों से बातचीत की जाएगी। फिर सलाह के बाद 12 महीने में लागू कर दिया जाएगा। हालांकि सरकार ने कहा कि ये सभी अफवाह हैं।

.

.