PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब, निहंग सिंहों ने तेजधार हथियारों से Students पर किया कातिलाना हमला, जानें हैरान कर देने वाला मामला,

nihang-singhs-attacked-students-in-ludhiana

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : लुधियाना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते ईश्वर नगर मेन रोड पर लगातार हूटर मार रहे थार चालक निहंगों को बाइक सवार स्टूडेंट द्वारा यह कहना महंगा पड़ा कि गड्डी निकलदी है तां लंघा लै। बात सुन कर गुस्साए थार चालक व उसके साथियों ने बाइक सवार स्टूडेंट्स पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जब मौके पर मौजूद लोग बीच बचाव करने के लिए आए तो थार सवार मौके पर जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए।

.

.

लोगों ने जख्मी हुए स्टूडेंट्स को अस्पताल पहुंचाया। जख्मी व उसके साथियों की पहचान परमिंदर सिंह, दानिश कुमार व हरजोत सिंह के रूप में की गई है। शिकायत मिलने पर चौकी मराडों की पुलिस ने मामले में कार्रवाई करनी शुरू कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि वारदात के समय सड़क पर ट्रैफिक जाम था। थार में 3-4 युवक सवार थे जिन्होंने निहंगों वाला वाणा पहना हुआ था। थार चला रहा युवक ट्रैफिक जाम होने के बाद भी लगातार हूटर मार रहा था।

.

जब वह लगातार हूटर बजाता रहा तो बाइक सवार परमिंदर सिंह ने उन्हें इशारा करते हुए कहा कि आगे भी रश है, अगर थार निकलती है तो निकाल लो। इस बात को लेकर गुस्साए थार सवारों ने थार आगे निकाल कर उनकी बाइक के आगे लगा दी और उनकी पिटाई करते हुए तेजधार हथियारों से हमला कर दिया । वहां पर मौजूद लोगों ने बड़ी मुश्किल से उनका बचाव करवाया। चौकी इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद वे पीड़ित का बयान लेने के लिए गए थे

.

.

लेकिन डाक्टरों ने उसे अनफिट बताया। उसके परिवार के लोगों ने भी कहा कि वह अभी बयान देने के काबिल नहीं है जिसके चलते बुधवार को उसके बयान लेकर अगली कार्रवाई की जाएगी । मौके की फुटेज भी पुलिस ने बरामद कर ली है। आपको यह भी बता दें को निहंग सिंघों द्वारा इस तरह को गुंडागर्दी का यह पहला ममला नहीं है, इससे पहले भी निहंग सिंघों द्वारा पंजाब पुलिस के कर्मियों पर नंगी तलवार से हमला करने के कई मामले सामने आ चुके हैं।

.