PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

हिमाचल में फिर बरपा कहर, बादल फटने से हुई भारी तबाही, तीन की हुई मौत, कई लापता, घरों को भी पहुंचा नुकसान,

cloudburst-wreaks-havoc-in-himachal-pardesh-mandi-three-dead-30-people-missing-many-houses-damaged

.

PTB Big न्यूज़ मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बीती रात और मंगलवार तड़के बादल फटने की घटनाओं ने भारी तबाही मचाई है। करसोग, सराज और धर्मपुर उपमंडलों में हुए हादसों ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। करसोग में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 30 से अधिक लोग लापता हैं। कई घर, गौशालाएं और वाहन मलबे में दबकर तबाह हो गए हैं। धर्मपुर के लौंगनी गांव में 10 से अधिक घर

.

.

और गौशालाएं बह गईं और 5 पशुओं की मौत हो गई। खेती-बाड़ी को भारी नुकसान पहुंचा और बिजली और संचार सेवाएं भी बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं। कीतरपुर-मनाली फोरलेन भूस्खलन के चलते पूरी तरह बंद हो गया है। सैकड़ों लोग सुरंगों व रास्तों में फंसे हैं। प्रशासन ने उन्हें पानी मुहैया करवाया है। पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने रघुनाथ आश्रम (पद्धर) से 12 लोगों को रेस्क्यू किया है।

.

उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि विशेष राहत टीमें तैनात कर दी गई हैं और प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। ब्यास नदी में जलस्तर बढ़ने से लारजी और पंडोह डैम के गेट खोलने पड़े हैं। लारजी और डैहर परियोजनाओं का बिजली उत्पादन अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। कोल डैम से भी अतिरिक्त पानी छोड़ा गया है। प्रशासन ने मंडी जिले के सभी स्कूल-कॉलेजों में

.

.

एक दिन की छुट्टी घोषित कर दी है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी की स्थिति पर चिंता जताई है और प्रभावितों को तुरंत राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। कुल्लू जिले के स्याज से भी 9 लोगों के बहने की सूचना मिली है। प्रशासन ने लोगों से निचले इलाकों को खाली करने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।