PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

आखिर कैसे रातों-रात लखपति बन गया मजदूर, जाने पूरा मामला,

how-did-a-laborer-become-a-millionaire-overnight-panna-district-of-madhya-pradesh

PTB Shocking न्यूज़ पन्ना : मध्य प्रदेश के पन्ना जिले को हीरों की धरती यूं ही नहीं कहा जाता, यहां की जमीन कब किसी को रंक से राजा बना दे, कहा नहीं जा सकता। ऐसा ही एक सपना हकीकत में बदला है पन्ना के एक दिहाड़ी मजदूर माधव आदिवासी के साथ, जिसकी किस्मत पहली ही खुदाई में चमक उठी और वह रातों-रात लखपति बन गया।

.

.

जानकारी के अनुसार, माधव आदिवासी ने पन्ना की कृष्णा कल्याणपुर पट्टी में एक उथली खदान पट्टे पर ली थी। बुधवार को जब उसने खदान में खुदाई का काम शुरू किया, तो पहले ही दिन उसकी किस्मत ने साथ दिया। मिट्टी और कंकड़ साफ करने के दौरान उसे एक बेशकीमती पत्थर मिला, जो कोई मामूली पत्थर नहीं बल्कि एक उच्च क्वालिटी का हीरा था।

.

how-did-a-laborer-become-a-millionaire-overnight-panna-district-of-madhya-pradesh

मजदूर माधव तुरंत उस हीरे को लेकर पन्ना स्थित सरकारी हीरा कार्यालय पहुंचा। वहां हीरे की जांच की गई तो सभी हैरान रह गए। पन्ना हीरा कार्यालय के अधिकारी रवि पटेल ने बताया कि यह 11.95 कैरेट का उज्जवल किस्म का हीरा है। यह बेहद साफ और कीमती है, जिसकी अनुमानित कीमत 40 लाख रुपए से भी अधिक आंकी जा रही है। मजदूर माधव ने नियमानुसार हीरा सरकारी खजाने में जमा करा दिया है।

.

.

अब इस हीरे को आगामी नीलामी में रखा जाएगा। नीलामी से मिलने वाली कुल रकम में से 12.5 प्रतिशत की रॉयल्टी काटकर बाकी की पूरी राशि मजदूर माधव आदिवासी को दे दी जाएगी। इस खबर के बाद मजदूर और उसके परिवार में खुशी का माहौल है। बता दें कि पन्ना जिला अपने विशाल हीरा भंडारों के लिए प्रसिद्ध है, जहां जमीन में लगभग 12 लाख कैरेट हीरे दबे होने का अनुमान है।

.