PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

फिर हुआ फाइटर प्लेन क्रैश, तेज धमाके के बाद खेतों में लगी आग, इलाके में मचा हड़कंप,

fighter-plane-crashes-in-ratangarh-today

.

PTB Big Accident न्यूज़ रतनगढ़ : राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक लड़ाकू विमान क्रैश हो गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा राजलदेसर कस्बे के पास हुआ है। इस घटना में 2 लोगों के घायल होने की खबर है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं।

.

fighter-plane-crashes-in-ratangarh-today

.

ग्रामीणों के अनुसार, बुधवार दोपहर को आसमान में एक तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। जब तक वे कुछ समझ पाते, उन्होंने खेतों से आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठता देखा। मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि लड़ाकू विमान का मलबा बड़े इलाके में बिखरा पड़ा है और खेतों में आग लगी हुई है। हादसे की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। जिला कलेक्टर अभिषेक सुराना और स्थानीय पुलिस के आला अधिकारी भी मौके के लिए रवाना हो चुके हैं।

.

ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास भी किया। बताया जा रहा है कि सेना की रेस्क्यू टीम भी जल्द ही मौके पर पहुंचेगी, जिसके बाद घटनास्थल को पूरी तरह से सील कर दिया जाएगा ताकि जांच की प्रक्रिया शुरू की जा सके। फिलहाल, यह कौन सा फाइटर प्लेन था, इसमें कितने पायलट सवार थे और उनकी स्थिति क्या है, इस बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

.

.