PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

जालंधर में 23 वर्षीय युवक की हत्या से फैली सनसनी, ​​​​​​​2 गंभीर जख्मी, धारदार हथियारों से किया हमला, 2 गिरफ्तार,

punjab-jalandhar-youth-came-resolve-dispute-murdered-brutally-2-brother-serious-injured

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर में देर रात मामूली कहासुनी को लेकर एक 23 साल के युवक की किर्च (धारदार हथियार) से वार करके हत्या कर दी गई। मृतक युवक के दो साथी घटना में जख्मी भी हुए हैं। जिनका जालंधर में अस्पताल में इलाज चल रहा है। भार्गव कैंप इलाके में ये घटना रविवार देर रात करीब 1 बजे हुई। जब मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और हथियारों से लैस युवकों ने तीन युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया।

.

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया है। वहीं हत्या करने वाले दो आरोपियों को थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पुष्टि जालंधर वेस्ट के एसीपी सरवनजीत सिंह ने की है। उन्होंने कहा- जल्द आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। मिली जानकारी के मुताबिक भार्गव कैंप के रहने वाले कुंगरी नाम का व्यक्ति अपने बड़े बेटे विशाल और छोटे बेटे के साथ

.

.

अपने रिश्तेदार वरुण के साथ किसी जान-पहचान वाले की आपसी लड़ाई को सुलझाने के लिए भार्गव कैंप पहुंचे थे। लेकिन वहां पहले से घात लगाए बैठे कुछ हथियारबंद युवकों ने इन तीनों पर तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में वरुण (23) की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वरुण कुंगरी के साले का इकलौता बेटा था। वहीं, विशाल और उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। जालंधर वेस्ट हलके के एसीपी सरवनजीत सिंह ने कहा- फिलहाल मामले में किसी प्रकार की कोई पुरानी रंजिश नहीं सामने आई है। मौके पर ही विवाद हुआ को लड़ाई इतनी बढ़ गई कि हमलावरों ने धारदार हथियारों से हत्या कर दी। मगर पुरानी रंजिश वाले एंगल से इनकार भी नहीं किया जा सकता है, क्योंकि फिलहाल ये जांच का विषय है। फिलहाल हमारी टीम ने दो आरोपियों को

.

.

गिरफ्तार कर लिया है। जल्द इसे लेकर खुलासा किया जाएगा। मृतक वरुण की छाती में तेजधार हथियार मारा गया था। वहीं, जख्मियों के सिर और छाती पर वार किए गए हैं। जिससे वह भी गंभीर रूप से जख्मी हैं। पुलिस ने मृतक वरुण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई थी। आज सुबह दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एरिया के कुछ सीसीटीवी भी कब्जे में लिए गए हैं। जिससे फरार चल रहे आरोपियों की जल्द पहचान कर ली जाएगी।

.