PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

कनाडा में फिर हुई पंजाब के युवक की मौत, 8 साल पहले गया था विदेश,

punjab-kapurthala-youth-body-found-canada-lake-big-sad-news

.

.

PTB Sad न्यूज़ कपूरथला : कपूरथला के युवक की कनाडा में मौत हो गई है। मृतक की पहचान कपूरथला के गांव रायपुर पीर बख्शवाला निवासी दविंदर सिंह के रूप में हुई है। दविंदर का शव विन्निपेग शहर की एक झील में मिला। दविंदर 8 साल पहले पढ़ाई और बेहतर भविष्य के लिए कनाडा गया था। वह पढ़ाई के साथ-साथ पार्ट टाइम नौकरी भी कर रहा था। मृतक के पिता सुखजिंदर सिंह की 20 साल पहले मौत हो चुकी थी।

.

परिवार में मां गुरमीत कौर और दादी रहती हैं। गुरमीत कौर ने बताया कि बेटे से उनकी आखिरी बात काम पर जाने से पहले हुई थी। इसके बाद वह लापता हो गया। कनाडा पुलिस ने परिवार को शव मिलने की सूचना दी। मां का कहना है कि उनके बेटे की मौत संदिग्ध है। उन्होंने आशंका जताई कि दविंदर की हत्या कर शव झील में फेंका गया है। परिवार ने मामले की गहन जांच की मांग की है। घटना की खबर से गांव में शोक की लहर है।

.

.

.

Latest News