PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

दो दिल, दो सिर और चार हाथ के साथ जन्मी बच्ची, लोग मान रहे चमत्कार

one-girl-child-was-born-with-two-hearts-two-heads-and-four-hands-people-are-considering-it-a-miracle

.

.

PTB Big न्यूज़ भोपाल : मध्य प्रदेश के इंदौर के एक अस्पताल में महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया है। इस बच्ची के दो दिल, दो सिर और चार हाथ है। इस बच्ची के जन्म की चर्चा पूरे इंदौर में फैली हुई है। कई लोग इसे चमत्कार मान रहे है। बच्ची को इंदौर के एमवाय अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहां डॉक्टरों की एक विशेष टीम ने उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

.

.

बच्ची के दो सिर, चार हाथ और दो दिल हैं, जबकि उसका सीना और पेट आपस में जुड़े हुए हैं। इसके अलावा बच्ची के दो पैर भी सामान्य रूप से हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह के बच्चों की सर्जरी करना बेहद कठिन और जोखिम भरा होता है, क्योंकि उनके शरीर के कई अंग आपस में जुड़े होते हैं। बच्ची के दोनों दिल सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।

.

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि छह महीने बाद बच्ची की स्थिति अनुकूल रहती है, तो संभव है कि सर्जरी की मदद से उसके शरीर को अलग किया जा सके। परिवार ने डॉक्टरों से परामर्श लेने के बाद बच्ची को डिस्चार्ज कर अपने साथ घर ले जाने का निर्णय लिया है। यह दंपति की पहली संतान है।

.

.