PTB News

Latest news
पंजाब के मंत्री के करीबी 3 दोस्तों की हुई सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौ/त ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह... Punjab : राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान

पंजाब, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दिया पति का ही कत्ल, वारदात के बाद फेंका शव,

punjab-amritsar-the-wife-along-with-her-lover-killed-her-husband-and-threw-the-body-in-the-bushes-after-the-incident

PTB Crime न्यूज़ अमृतसर : अमृतसर के थाना लोपोके के तहत आते गांव हेतमपुरा के जसपाल सिंह की पत्नी और उसके प्रेमी ने तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। आरोपितों ने शुक्रवार शाम कोहाली नहर के पास जाकर वारदात को अंजाम दिया। शव खुर्द बुर्द करने को आरोपितों ने झाड़ियों में फेंक दिया। जांच में सामने आया है कि जसपाल सिंह की पत्नी अमनजीत कौर के कोहाली गांव निवासी अजय सिंह के साथ अवैध संबंध हैं।

.

.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया। लोपोके थाने के प्रभारी हिमांशु भगत ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। गांव हेतमपुरा निवासी जोबनजीत सिंह ने लोपोके थाने की पुलिस को बताया कि मां की मौत हो चुकी है। पिता जसपाल सिंह मजदूरी करते हैं।

.

.

कुछ साल पहले उन्होंने अमनजीत कौर के साथ शादी कर ली थी। पिता को पता चला कि अमनजीत के अवैध संबंध पत्नी के पुराने जानकर अजय सिंह के साथ हैं। पिता ने सौतेली मां को समझाने का कई बार प्रयास किया था, लेकिन आरोपित अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही थी। इसे लेकर पिता का अजय सिंह के साथ झगड़ा भी हुआ था। पीड़ित ने बताया कि सौतेली मां और पिता ने शुक्रवार को उसे बताया था कि

.

वह किसी काम से शहर जा रहे हैं। दोनों बाइक पर घर से निकले। दोनों रातभर नहीं लौटे। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने आज कोहाली नहर की झाड़ियों से पिता की लाश बरामद की। शव पर तेजधार हथियारों के कई निशान थे। आरोप है कि सौतेली मां ने आशिक अजय सिंह के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी और शव छुपाने के लिए यहां फेंक दिया।

.

.