PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

जालंधर में हुआ भीषण सड़क हादसा, बस ड्राइवर ने छोटे हाथी को मारी जोरदार टक्कर, महिला सहित तीन की दर्दनाक मौत

road-accident-in-jalandhar-bus-driver-fell-asleep-hit-small-elephant-three-including-a-woman-died-tragically

.

.

PTB Big Accident न्यूज़ जालंधर : जालंधर में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया। दिल्ली से आ रही पंजाब रोडवेज की एक बस जब कपूरथला रोड स्थित सेठ हुक्म चंद कॉलोनी के पास पहुंची, तभी ड्राइवर को अचानक नींद आ गई। नींद की झपकी ने बस को बेकाबू कर दिया और वह सड़क के दूसरी ओर चली गई। सामने से आ रहे एक टेम्पो (छोटा हाथी), जिसमें एक महिला और दो युवक सवार थे, बस से सीधी टक्कर में टेम्पो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

.

.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के शव टेम्पो में बुरी तरह फंसे हुए थे, जिन्हें गैस कटर की मदद से बाहर निकाला गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में ले लिया गया है। हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग रोड सेफ्टी को लेकर चिंता जता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है।

.

.

.