PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : वैसे तो पुरे पंजाब में आए दिन ही ठग ट्रैवल एजेंटों द्वारा ठगी किये जाने के बड़े-बड़े खुलासे होते रहते हैं। लेकिन इन दिनों चंडीगढ़ में ऐसी कई इमिग्रेशन कंपनियां सामने आई हैं जो विदेश जाने का सपना दिखा युवकों को ठग रही हैं। पुलिस आए दिन ऐसी कंपनियों के खिलाफ केस दर्ज कर रही है। आपको यह जानकारी बहुत हैरानी होगी कि इस साल के आठ महीनों में ही अभी तक 100 से ज्यादा इमिग्रेशन फ्राड (Immigration Froud) के मामले सामने आ चुके हैं।
.इस ठगी से बचना है तो कंपनी के पास गृह मंत्रालय से मान्यता है या नहीं, यह जांच करना बहुत जरूरी है। आपको यह भी बता दें कि इन दर्ज मामलों में सबसे अधिक मामले सेक्टर-17 में ही 50 से ज्यादा केस दर्ज हो चुके हैं। Immigration कंपनियों से जुड़े लोग ठगी के आए दिन नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि यह एजेंट युवाओं को नौकरी, स्टडी वीजा या PR दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये वसूल लेते हैं।
.वहीं शुरुआत में यह लोगों को फंसाने के लिए इन्हें जाब आफर (Job offer Letter) लेटर दे देते हैं जो कई मामलों में फर्जी (Fake) निकलते हैं। लोगों को जब तक पता चलता है यह ठग अपनी कंपनियों को ताला लगातार फरार होने में कामयाब हो जाते हैं। ज्यादातर मामलों में लोग इन कंपनियों को लाखों रुपये दे देते हैं और न तो उनका वीजा (Visa) लगता है और न ही कंपनी उनके रुपये लौटाती है।
.यही नहीं दो महीने पहले पुलिस ने बड़े स्तर पर कार्रवाई करते हुए Chandigarh के कई सेक्टरों में अवैध चल रही इमिग्रेशन (Immigration) कंपनियों को सील किया था। कुछ दिनों बाद यह कंपनियां दोबारा से खुल गई। पुलिस ने कई कंपनियों पर बिना परमिशन संचालन करने के आरोपों के तहत केस भी दर्ज किए थे। पुलिस के रिकार्ड में कुछ ही कंपनियां रजिस्टर हैं जबकि शहर भर में बड़ी संख्या में अवैध कंपनियां खुल चुकी हैं।
.वहीं आपको यह भी बता दें कि पश्चिम बंगाल के रहने वाले सुधीर राय की शिकायत पर सेक्टर-34 स्थित सीटूए ग्रुप (C2A Group Immigration) के मालिक रोहित गुप्ता के खिलाफ 14.25 लाख रुपये की ठगी का केस भी दर्ज किया गया था। वहीं मुंडी खरड़ निवासी अर्शदीप की शिकायत पर सेक्टर-17 की श्री राम ओवरसीज कंपनी (Shri Ram Overseas Company) के दीपक शर्मा, पवन कुमार, रजनीश व अन्य के खिलाफ 1.09 करोड़ रुपये की ठगी का केस पुलिस ने दर्ज किया था।
इसके साथ ही सेक्टर-56 निवासी रमेश सिंह की शिकायत पर सेक्टर-17 स्थित कैंबेल वीजा कंसल्टेंट्स (Campbell Visa Consultants) के कुलजीत सिंह राणा के खिलाफ दो लाख रुपये की ठगी का केस दर्ज किया था। यही नहीं चंडीगढ़ पुलिस ने लोगों को लगातार आगाह करते हुए कहा है कि वह केवल गृह मंत्रालय से मान्यता प्राप्त एजेंटों से ही संपर्क करें। नकद लेन-देन से बचें, दस्तावेजों की वैधता अवश्य जांचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को शिकायत करें।
.चंडीगढ़ के इलावा पुरे पंजाब में जहां आप पार्टी की सरकार है में साहिल आप के ही तथाकथित नेता ठग ट्रैवल एजेंटों को सरंक्षण देकर खुद ही ठगी करवाने का काम कर रहे हैं। जिनमें जालंधर का नाम सबसे ऊपर शामिल है, जहां आए दिन पीड़ित लोग ठग ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ शिकायत तो देते हैं, लेकिन करवाई होती है शून्य? इसके पीछे का रहस्य यह है कि उक्त तथाकथित नेता व
.चंद पुलिस अधिकारीयों को ऐसे ठग ट्रैवल एजेंटों का सरंक्षण प्राप्त होता है। इसके साथ ही अमृतसर शहर, होशियारपुर, लुधियाना, मोगा, नकोदर, खन्ना, बटाला, गुरदासपुर, बठिंडा, पटियाला, से लेकर पंजाब के कई ऐसे शहर हैं जो गांवों की सीमा के साथ लगते हैं में आए दिन ठगी के मामले दर्ज होते रहते हैं। जिनके खिलाफ करवाई के नाम पर सिर्फ पीड़ितों को ही परेशानियों का सामना पड़ता है।
.



































