PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

मालवाहक जहाज से गिरे 48 के करीब कंटेनर, पुलिस ने जारी किया अलर्ट,

48-containers-fell-from-a-cargo-ship-dozens-of-containers-fell-from-a-cargo-ship-in-the-arabian-sea

.

.

PTB Big न्यूज़ पालघर : अरब सागर में एक मालवाहक जहाज से दर्जनों कंटेनरों के गिरने के बाद महाराष्ट्र के पालघर जिले में समुद्री तटों पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। उच्च अधिकारियों से मिले संदेश के बाद पालघर पुलिस ने तटीय इलाकों में गश्त बढ़ा दी है और मछुआरों समेत स्थानीय निवासियों को सतर्क रहने को कहा है। पुलिस द्वारा जारी एक संदेश के अनुसार, ‘एमवी फीनिक्स 15’ नामक मालवाहक जहाज जब ओमान के सालाह से लगभग 20 समुद्री मील की दूरी पर था,

.

.

तब उससे 48 कंटेनर समुद्र में गिर गए। नौवहन महानिदेशालय ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि इन 48 कंटेनरों में से अब तक केवल आठ ही बरामद किए जा सके हैं। आशंका जताई जा रही है कि बाकी बचे कंटेनर या तो समुद्र में डूब गए हैं या लहरों के साथ बहकर किनारे की ओर आ सकते हैं। इस सूचना के बाद पालघर जिले के सभी समुद्री और खाड़ी पुलिस थानों, जिनमें सफाला, केलवा, सतपति, तारापुर, वानगांव, दहानू और घोलवड शामिल हैं, को तत्काल प्रभाव से सतर्क रहने का

.

निर्देश दिया गया है। संदेश में स्पष्ट कहा गया है कि यदि किसी भी स्थानीय मछुआरे, तटीय गांव के निवासी या गश्ती दल को कोई भी तैरता हुआ कंटेनर या उससे संबंधित कोई सामग्री दिखाई देती है, तो इसकी सूचना तुरंत भारतीय नौसेना, तटरक्षक बल और पालघर पुलिस को दी जाए। पालघर पुलिस ने बताया कि कोंकण तटरेखा पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय समुद्री एजेंसियों के साथ मिलकर लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

.

.