PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब, पठानकोट-जालंधर रेलवे रूट हुआ पूरी तरह से बंद, 90 ट्रेनें हुई प्रभावित, 7 जिलों में आई बाढ़, सुल्तानपुर लोधी में टूटा धुसी बांध,

amritsar-weather-floods-rainfall-alerts-jalandhar-pathankot-jalandhar-railway-route-completely-closed-90-trains-affected

.

.

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण पंजाब के 7 जिले बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। रणजीत सागर डैम और भाखड़ा बांध का जलस्तर बढ़ने से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इसके चलते रावी, सतलुज और ब्यास तीनों नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ब्यास नदी पर बने चक्की रेलवे पुल के नीचे से मिट्‌टी धंसने से पठानकोट-जालंधर रेलवे रूट बंद कर दिया गया है। इससे 90 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।

.

.

कुछ को पठानकोट-अमृतसर-जालंधर रूट से रवाना किया जा रहा है। रेलवे इस पुल से ट्रेनों की आवाजाही को अगले आदेशों तक स्थगित कर दिया है। उधर, बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जालंधर, कपूरथला, पठानकोट और गुरदासपुर जिलों के साथ-साथ अमृतसर के अजनाला व रईया ब्लॉक के स्कूलों में आज छुट्‌टी कर दी गई है। फाजिल्का के बाढ़ग्रस्त 20 गांवों के स्कूल अगले आदेशों तक बंद कर दिए गए हैं। रणजीत सागर डैम से छोड़े गए पानी की वजह से रावी उफान पर है,

.

जिससे पठानकोट में हालात बिगड़ गए हैं। गुरदासपुर में मकोड़ा पत्तन के 7 गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है। प्रशासन ने गुरदासपुर के लिए स्पेशल हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। वहीं, भाखड़ा डैम से छोड़े गए पानी का असर देखने को मिल रहा है। इससे सतलुज का जलस्तर भी बढ़ता जा रहा है। तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का इलाकों में हरिके हैड वर्क्स से छोड़े गए पानी का असर देखने को मिला है।

.

.