PTB News

Latest news
Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब

पंजाब में छुट्टी के दिन खुला स्कूल, 5 फीट तक घुसा पानी, 400 से ज्यादा छात्र और अध्यापक फंसे,

school-opened-on-holiday-in-gurdaspur-school-opened-on-holiday-water-entered-up-to-5-feet-more-than-400-students-and-teachers-stranded

PTB Big न्यूज़ गुरदासपुर : पंजाब में भारी बारिश और बाढ़ के कहर के बीच एक बड़ी प्रशासनिक लापरवाही का मामला सामने आया है। पंजाब सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के बावजूद दीनानगर के सीमावर्ती गांव दबूड़ी में नवोदय विद्यालय खोला गया, जिसके चलते स्कूल में करीब 400 छात्र और कई अध्यापक बाढ़ के पानी में फंस गए हैं। गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने राज्य में लगातार हो रही भारी बारिश के

.

.

मद्देनजर सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 27 अगस्त से लेकर 30 अगस्त तक छुट्टियों का ऐलान किया था। लेकिन इन आदेशों की सरेआम धज्जियां उड़ाते हुए दीनानगर के नवोदय विद्यालय प्रशासन ने आज स्कूल खोल दिया। नतीजा यह हुआ कि स्कूल में पानी का स्तर अचानक बढ़ गया और छात्र व अध्यापक स्कूल परिसर के अंदर ही फंसकर रह गए।

.

school-opened-on-holiday-in-gurdaspur-school-opened-on-holiday-water-entered-up-to-5-feet-more-than-400-students-and-teachers-stranded

.

जब इस गंभीर लापरवाही के बारे में स्कूल के प्रिंसिपल से सवाल किया गया, तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उन्होंने माना कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा आज से छुट्टियों का ऐलान किया गया था, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि स्कूल में पानी बीती रात से ही घुसना शुरू हो गया था। यह बयान प्रिंसिपल की गंभीर लापरवाही को उजागर करता है कि खतरे का अंदेशा होने के बावजूद स्कूल क्यों खोला गया।

.

फिलहाल, प्रिंसिपल का कहना है कि सभी छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित स्कूल भवन की दूसरी मंजिल पर पहुंचा दिया गया है। स्कूल प्रशासन अब जिला प्रशासन से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए मदद की गुहार लगा रहा है। इस घटना ने स्कूल प्रशासन की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनकी एक बड़ी गलती के कारण आज 400 बच्चों और शिक्षकों की जान खतरे में पड़ गई है।

.

.