PTB News

Latest news
20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान NEET-UG 2026 का आया रिजल्ट, 11.21 लाख स्टूडेंट्स हुए पास, पंजाब-हरियाणा के दो छात्रों ने किया टॉप जालंधर कैंट स्टेशन पर पहुंचे DGP Gaurav Yadav, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा जालंधर! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले लगा भारी ट्रैफिक जाम जालंधर से PM मोदी करेंगे ‘मिशन पंजाब 2027" की शुरुआत, सड़क के रास्ते पहुंचेंगे PM केंट स्टेशन, कुल 4 ...

हे प्रभु…, दो गुटों की लड़ाई में चोरी हो गए बप्पा, पुरे इलाके में सब हैरान, फिर बना महाभारत जैसे माहौल,

one-fight-between-two-groups-in-green-valley-near-law-gate-one-group-took-away-ganpati-bappa

PTB Big न्यूज़ जालंधर / फगवाड़ा : “हे प्रभु, हे हरिराम, कृष्ण, जगन्नाथ, प्रेम आनंद, ये क्या हुआ” एक प्रसिद्ध भावुक है, जिसका उपयोग आश्चर्य या किसी अप्रत्याशित घटना के प्रति प्रतिक्रिया व्यक्त करने के लिए किया जाता है। यह वाक्यांश बॉलीवुड फिल्म “भूल भुलैया 3” के माध्यम से लोकप्रिय हुआ और आमतौर पर किसी ऐसी स्थिति में बोला जाता है,

.

.

लेकिन यह फ़िल्मी डायलॉग उस समय हकीकत में बदल गया जब दो गुटों में हुई मामूली बहस के बाद रात के अँधेरे में कोई एक पंडाल जिसमें गणपति विसर्जन से पहले गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित की हुई थी को दूसरे गुट के युवक-युवतियां ही उठाकर ले गए। यह वाक्य कहीं और का नहीं बल्कि जिला कपूरथला के अधीन पड़ते लॉ गेट के पास स्थित ग्रीन वैली में रहते Lovely Professional University (LPU) के साऊथ के छात्रों के बने दो गुटों के बीच का बताया जा रहा है।

.

.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गणपति विसर्जन से ठीक एक दो-दिन पहले साऊथ के छात्रों के बने दो गुटों ने दो अलग-अलग पंडाल ग्रीन वैली में लगा रखे थे। काफी दिनों से वहां रोजाना की तरह पूजा-अर्चना भजन कीर्तन भी हो रहा था। वहां बीते दिनों रात के समय एक पंडाल से दूसरे गुट के युवक-युवतियों ने भगवान गणपति बप्पा की मूर्ति ही चुरा ली।

.

यही नहीं हैरानी तो तब हुई जब एक गुट बप्पा की मूर्ति ढूंढता रह गया और दूसरे गुट ने बप्पा की मूर्ति को लेकर घर-घर घुमा डला। इसके बाद फिर हुआ वही जो आगे भी वहां होता रहता है, जैसे ही अपने गणपति बप्पा को चुराने वालों का के बारे में एक गुट को पता चला वह सभी आग बबूला हो गए और माहौल तनावपूर्ण बन गया, लेकिन भगवान का शुक्र है की

.

.

कोई महाभारत नहीं हुआ और स्थित तनावपूर्ण से शांति में तब्दील हो गई। अब इस कलयुग में भगवान को भी कोई इस तरह से गुटों में बांटेगा यह तो कभी किसी ने भी सोचा नहीं होगा। मिली जानकारी के अनुसार फिलाहल पुलिस को इस मामले में कोई ख़ास जानकारी नहीं मिली, लेकिन यह सारा मामला पुरे लॉ गेट में चर्चा का विषय जरूर बना रहा।