PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह... Punjab : राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान हिमाचल के सिरमौर में गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 4 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत, 5 गंभीर

आम आदमी पार्टी के बागी विधायक पठानमाजरा को लेकर आई बड़ी ख़बर, 11 को किया पुलिस ने गिरफ्तार,

punjab-patiala-aap-mla-harmeet-singh-pathanmajra-bail-hearing-adjourned

.

PTB Big Political न्यूज़ पटियाला : सनौर हलका के आम आदमी पार्टी के बागी विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की अग्रिम जमानत याचिका पर शुक्रवार को जिला अदालत में सुनवाई हुई। विधायक के वकील सिमरनजीत सिंह सग्गू ने अदालत में अपना पक्ष रखते हुए दलील दी कि यह पूरा मामला राजनीतिक रंजिश से प्रेरित है और इससे पहले भी इसी विषय को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर हो चुकी है, जिसे वहां डिस्पोज ऑफ किया जा चुका है।

.

.

वकील ने कहा कि विधायक को बेवजह फंसाया जा रहा है और उनके खिलाफ दर्ज दुष्कर्म का मामला झूठा है। वहीं दूसरी ओर विरोधी पक्ष ने अपने तर्क पेश करने के लिए अदालत से समय की मांग की। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अगली सुनवाई सोमवार तक के लिए टाल दी है। अब अगली तारीख पर कोर्ट इस पर फैसला लेगी कि विधायक को राहत मिलेगी या गिरफ्तारी का रास्ता साफ होगा। गौरतलब है कि विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पर दुष्कर्म का मामला दर्ज है

.

और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। विधायक फरार चल रहे हैं। पुलिस ने पंजाब के अलावा हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी छापेमारी की है, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली। वहीं दूसरी ओर विधायक की पत्नी को पुलिस ने शुक्रवार को भी घर में नजरबंद रखा। उधर पठानमाजरा को हिरासत में भगाने के आरोप में गिरफ्तार 11 आरोपितों से पूछताछ जारी है।

.

.

पुलिस सूत्रों अनुसार आरोपितों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने हरियाणा समेत आसपास के राज्यों में छापेमारी की गई। हालांकि अब तक विधायक पठानमाजरा को पुलिस गिरफ्तार करने में कामयाबी नहीं मिल सकी। बता दें कि वीरवार को थाना सिविल लाइन पुलिस ने विधायक पठानमाजरा को हिरासत में भगाने के मामले में FIR दर्ज करके 11 आरोपितों को कोर्ट में पेश करके चार दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया था।

.