PTB News

Latest news
Nik Baker's की थाई करी में निकला कीड़ा, फूड सेफ्टी टीम ने काटा चालान ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global

हिमाचल-पंजाब बॉर्डर पर हुआ दर्दनाक हादसा, मरीज को लेकर जा रही एम्बुलेंस खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल,

tragic-accident-ambulance-fell-into-a-ditch-on-himachal-punjab-border-3-dead-2-injured-were-going-to-ludhiana-with-the-patient

PTB Sad न्यूज़ ऊना/गगरेट : हिमाचल प्रदेश के ऊना ज़िले के गगरेट क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा आज सुबह तब हुआ जब टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा से रेफर एक मरीज को लेकर एम्बुलेंस डीएमसी लुधियाना जा रही थी। जानकारी के अनुसार, एम्बुलेंस गगरेट से आगे पंजाब के मंगूवाल क्षेत्र में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

.

.

हादसे में संजीव कुमार, ओंकार चंद और रमेश चंद, तीनों निवासी पठियार, नगरोटा बगवां (कांगड़ा) की मौके पर ही मौत हो गई। एम्बुलेंस चालक बॉबी और महिला यात्री रेणु को गंभीर अवस्था में स्थानीय लोगों की मदद से खाई से बाहर निकाला गया और सिविल अस्पताल होशियारपुर में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ,

.

.

वहां पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के चलते सड़क धंसी हुई थी। प्रारंभिक अनुमान है कि खराब विज़िबिलिटी और सड़क की जजमेंट न हो पाने के कारण एम्बुलेंस चालक नियंत्रण खो बैठा। हालांकि, हादसे के सही कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को खाई से बाहर निकालने में पुलिस और

.

प्रशासन की मदद की। पुलिस ने तीनों मृतकों के शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं और हादसे की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने पहले मरीज को टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे लुधियाना के डीएमसी अस्पताल रेफर किया गया। दुर्भाग्यवश, लुधियाना पहुंचने से पहले ही यह दुखद हादसा हो गया।

.

.