PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

Immigration Company के मालिक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पंजाब पुलिस के अधिकारी सहित कइयों पर दर्ज हुई FIR,

punjab-chandigarh-case-filed-against-aig-and-many-others-in-mohali-immigration-company-owner-rajdeep-singh-forced-to-commit-suicide

PTB Sad न्यूज़ मोहाली : Immigration Company के मालिक राजदीप सिंह की आत्महत्या के मामले मोहाली फेज-8 थाना पुलिस ने AIG (असिस्टेँट इंस्पेक्टर जनरल) गुरजोत सिंह कलेर, पुलिसकर्मी ऋषी राणा, CA समीर अग्रवाल, रिंकू कृष्णा, शाइना अरोड़ा व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। यह कार्रवाई आत्महत्या के दौरान का वीडियो सामने आने और दो पेज के सुसाइड नोट के आधार पर की गई है।

.

Immigration Company के मालिक Rajdeep Singh आत्महत्या मामले में नया मोड़ सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एआईजी (AIG) के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। राजदीप के सुसाइड नोट में भी कई बातों का खुलासा हुआ है। राजदीप सिंह ने मंगलवार को सेक्टर-68 के HDFC Bank के वॉशरूम में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। घटनाक्रम का बुधवार को एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह अपनी मौत के लिए पंजाब पुलिस के

.

एआईजी गुरजोत सिंह कलेर (AIG Gurjot Singh Kaler) तथा अन्य लोगों के नाम लेता हुआ दिखाई दे रहा है। राजदीप के पिता परमजीत सिंह ने पुलिस के पास अपने बयान दर्ज करवाते हुए दो पेज का सुसाइड नोट भी पेश किया है। इस सुसाइड नोट में भी राजदीप ने गुरजोत सिंह कलेर तथा अन्य लोगों से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। परमजीत ने पुलिस को बताया कि राजदीप ने आत्महत्या से पहले अपनी पत्नी को मैसेज किया था कि मिल्क वाली डायरी में एक चीज रखी है

punjab-chandigarh-case-filed-against-aig-and-many-others-in-mohali-immigration-company-owner-rajdeep-singh-forced-to-commit-suicide

उसे चेक कर लेना आकर। उस समय राजदीप की पत्नी छवि अपने ऑफिस में थी। घर आने से पहले ही उसे राजदीप की आत्महत्या की खबर मिल गई और सीधा फेज-6 सिविल अस्पताल पहुंच गई। जब वह वहां से शाम को घर आई और उसने डायरी चेक की तो देखा कि उसमें दो पेज का सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें राजदीप उसके साथ जो-जो उसके हुआ वो सब लिखा हुआ था।

.

परमजीत सिंह ने पुलिस को बयान देते हुए कहा कि उनका बेटा राजदीप सिंह जो कि सेक्टर-80 जेएलपीएल में आउटलैंड इमीग्रेशन (Outland Immigration) के नाम से कंपनी चलाता था। साथ में प्राॅपर्टी खरीदने-बेचने का काम भी करता था। एआईजी गुरजोत कलेर ((AIG Gurjot Singh Kaler) ने राजदीप के इमीग्रेशन के बिजनेस में एक करोड़ 60 लाख रुपये इंवेस्ट किए थे।

.

जब यह इंवेस्टमेंट की थी तो उस समय राजदीप से खाली चेक तथा दस्तावेज पर साइन करवाए थे। उसके बाद फरवरी 2025 में कलेर ((AIG Gurjot Singh Kaler) ने राजदीप सिंह के साथ हिसाब करके अपना सारा पैसा एक करोड़ 60 रुपये वापस ले लिया था, लेकिन उसके बाद वह राजदीप पर और पैसे देने के लिए दबाव बना रहा था। परमजीत सिंह ने अपने बयानों में कहा कि 8 सितंबर रात करीब 8:50 पर राजदीप ने मुझे फोन करके बताया था कि

punjab-chandigarh-case-filed-against-aig-and-many-others-in-mohali-immigration-company-owner-rajdeep-singh-forced-to-commit-suicide

एआईजी गुरजोत कलेर ((AIG Gurjot Singh Kaler) तथा अन्य लोग उसे परेशान कर रहे हैं। राजदीप ने बताया था कि कलेर उसे बहुत जलील कर रहा है और धमकियां दे रहा है कि अगर उसने उसे करोड़ों रुपये न दिए तो वह उस पर और उसके पूरे परिवार पर झूठे केस दर्ज करवा देगा। पूरे परिवार की जिदंगी बर्बाद करने की धमकी दी थी। परमजीत सिंह ने बताया कि 9 सितंबर दोपहर करीब साढे 12 बजे राजदीप के घर पर कलेर की सरकारी गाड़ी आई।

गाड़ी में पुलिस मुलाजिम ऋषी राणा तथा एक व्यक्ति मौजूद था। वह दोनों राजदीप को कलेर के घर ले गए। वहां पर राजदीप का जबरदस्ती एक वीडियो शूट किया और उसके काफी ज्यादा जलील किया, साथ ही उसे कहा कि वह बैंक से लोन करवा कर उसे पैसे दे। उसके बाद वह उसे सेक्टर-68 के HDFC Bank में ले गए। जहां पर राजदीप को लोन अप्रूव करवाने के लिए कहा। राजदीप बहाने से वॉशरूम चला गया और

.

वहां पर जाकर उसने पहले वीडियो बना कर अपने दो दोस्तों को भेजी और अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद की कनपटी पर गोली मार ली। परमजीत सिंह के अनुसार राजदीप ने अपने साथ काम करने वाले CA समीर अग्रवाल को 2 कराेड़ 46 लाख रुपये प्राॅपर्टी में इंवेस्ट करने के लिए दिए थे। इसके अलावा अपनी गारंटी पर अपने दोस्त गुरदियाल सिंह के साढ़े तीन करोड़ रुपये भी समीर को दिए थे।

.

समीर न तो उन पैसों की प्राॅपर्टी राजदीप के नाम कर रहा था और न ही पैसे वापस कर रहा था। इसके अलावा फिरोजपुर में जिस रिंकू और उसकी दोस्त शाइना अरोड़ा के साथ राजदीप इमीग्रेशन का काम करता था उन्हाेंने राजदीप के 40 लाख रुपये देने थे, लेकिन वह लोग पैसे देने के बजाय उलटा राजदीप को जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। इस कारण भी राजदीप बहुत ज्यादा परेशान था।

.