PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

Share Market में आज निवेशकों के फिर खिले चेहरे, किन सेक्टरों के शेयर्स चढ़े,

share-market-today-12-september-2025-sensex-gained-more-than-400-points

.

.

PTB Business न्यूज़ मुंबई : शेयर बाजार में आज यानी 12 सितंबर को तेजी है। सेंसेक्स 400 अंक चढ़कर 81,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 100 अंक की तेजी है। ये 25,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में तेजी और 4 में गिरावट है। बैंकिंग, ऑटो और IT शेयर में ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। वहीं आज 3 मेनबोर्ड सेगमेंट IPO अर्बन कंपनी, डेव एक्सीलरेटर और श्रृंगार हाउस में अप्लाई करने करने का आखिरी दिन है।

.

.

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 322 अंक (0.73%) चढ़कर 44,694 पर और कोरिया का कोस्पी 40.29 अंक ऊपर 3,384 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 372 अंक (1.43%) चढ़कर 26,458 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट 9 अंक की मामूली तेजी के साथ 3,884 पर कारोबार कर रहा है। 11 सितंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 617 अंक ऊपर 46,108 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक कंपोजिट 157 अंक चढ़कर 22,043 पर

.

और S&P 500 6,587 पर 55 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ। कल बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 123 अंक की तेजी के साथ 81,548 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 32 अंक की तेजी रही, 25,005 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में गिरावट रही। आज एनर्जी और FMCG शेयर्स में बढ़त रही। वहीं ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में गिरावट रही।

.

.