PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

GST कटौती और नवरात्रि का डबल धमाका, पहले ही दिन हुई गाड़ियों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री,

maruti-suzuki-hyundai-record-car-sales-after-gst-rate-cut-and-first-day-of-navratri-delhi

PTB Business न्यूज़ नई दिल्ली : GST की राहत और नवरात्रि का शुभ मुहूर्त, दोनों ने मिलकर ऑटोमोबाइल सेक्टर में जान फूंक दी है। त्योहारों का सीन शुरू होते ही, खासकर श्राद्ध के बाद, लोग जमकर खरीदारी करते हैं। इस बार, नवरात्रि के पहले दिन यानी सोमवार को ही, सरकार ने छोटी कारों और एसयूवी पर लगने वाले जीएसटी को 28% से घटाकर 18% कर दिया। इस दोहरे फायदे ने खरीदारों को शोरूम तक खींच लाया।

.

.

भारत की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने तो कमाल ही कर दिया। कंपनी को अकेले सोमवार को 80,000 से ज्यादा पूछताछ मिली और लगभग 30,000 गाड़ियां डिलीवर की गईं। वहीं, हुंडई ने भी 11,000 यूनिट्स बेचकर अपनी झोली भर ली। कार कंपनियां जीएसटी में कटौती का पूरा फायदा ग्राहकों को दे रही हैं। मारुति और हुंडई जैसी कई कंपनियों ने तो GST कटौती के ऊपर से भी अतिरिक्त छूट देकर ग्राहकों को और भी आकर्षित किया।

मारुति ने तो अपनी गाड़ियों पर 1.29 लाख रुपये तक की भारी छूट दी है। जैसे, Maruti S-Presso अब मारुति की सबसे सस्ती कार बन गई है। इसकी कीमत में 1.29 लाख रुपये की भारी कटौती की गई है और अब 3.50 लाख की शुरूआती कीमत पर बिक रही है। इसी तरह, Mahindra Bolero और Bolero Neo 2.56 लाख रुपये तक सस्ती हो गई हैं, जबकि Tata Punch और Kia Syros पर भी 1.6 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। 

.

.

त्योहारों का यह समय ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए बेहद खास है, क्योंकि उनकी सालाना बिक्री का एक बड़ा हिस्सा इसी दौरान आता है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस समय गाड़ियों की बिक्री में तेजी देखने को मिलती है, क्योंकि किसानों के पास फसल कटाई के बाद खर्च करने के लिए अधिक पैसा होता है। पिछले कुछ महीनों से भारतीय यात्री वाहन उद्योग कमजोर बिक्री से जूझ रहा था।

.

इस वित्त वर्ष में बिक्री लगभग सपाट रही, और पहले साल भर की ग्रोथ 1-4% रहने का अनुमान था। लेकिन, GST कटौती के बाद अब यह ग्रोथ रेट 5-7% तक पहुंचने की उम्मीद है। एसएंडपी ग्लोबल मोबिलिटी ने भी 2026 के लिए भारत में यात्री वाहन उद्योग की ग्रोथ का अनुमान 4.1% से बढ़ाकर 8.5% कर दिया है। यह सब दिखाता है कि ऑटोमोबाइल सेक्टर मंदी के दौर से जल्द ही उबर सकता है।

.

.