PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

India Vs Pakistan Asia Cup जीतने के बावजूद सूर्यकुमार यादव ने किये दो बड़े ऐलान, हर कोई कर रहा है तारीफ़,

sports-india-vs-pakistan-asia-cup-win-2025-surya-kumar-yadav-donates-match-fees-to-indian-army-refused-to-not-accept-the-trophy-from-pakistani-home-minister-and-asian-cricket-council-president-mohsin

PTB News “Sports” : कल यानि रविवार 28 सितंबर 2025 को हुए भारत-पाकिस्तान एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। जीत के बाद भारतीय टीम ने पाकिस्तानी गृह मंत्री और एशिया क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। वो काफी देर तक भारतीय टीम का मंच पर इंतजार करते दिखे।

.

.

इसी बीच भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा ऐलान कर सबको चौंका दिया है। उन्होंने एशिया कप टूर्नामेंट के सभी मैचों की अपनी फीस भारतीय सेना के नाम कर दिया है। पाकिस्तान को हराने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव मीडिया से मुखातिब हुए। उनके साथ अभिषेक शर्मा भी मौजूद थे। तभी सूर्य कुमार यादव ने कहा कि “मैं इस टूर्नामेंट के अपने सभी मैचों की फीस भारतीय सेना को समर्पित करना चाहता हूं।

.

.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप की ट्रॉफी नहीं मिलने पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हमने एक टीम के तौर पर ट्रॉफी नहीं लेने का फैसला किया। ये चीज किसी ने कही नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि जो टीम टूर्नामेंट जीतती है वो ही ट्रॉफी की हकदार होती है।  उन्होंने कहा कि मैं इतने सालों तक क्रिकेट खेला। मैंने जब से क्रिकेट खेलना और क्रिकेट देखना शुरू किया है तब से मैंने यह नहीं देखा कि एक चैंपियन टीम को ट्रॉफी नहीं दी गई हो।

sports-india-vs-pakistan-asia-cup-win-2025-surya-kumar-yadav-donates-match-fees-to-indian-army-refused-to-not-accept-the-trophy-from-pakistani-home-minister-and-asian-cricket-council-president-mohsin

sports India Vs Pakistan Asia Cup win 2025 surya kumar yadav donates match fees to indian army Refused to not accept the trophy from Pakistani Home Minister and Asian Cricket Council President Mohsin Naqvi

यह ट्रॉफी कड़ी मेहनत से हासिल की गई है। मुझे लगता है कि हम इसके हकदार थे। भारतीय टीम की जीत के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन 1 घंटे देरी से शुरू हुई, जिसकी वजह से भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। जब अवार्ड सेरेमनी शुरू की गई तो भारतीय टीम ने ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। इससे पहले ही भारतीय टीम ने यह बता दिया था कि अगर मोहसिन नकवी ट्रॉफी देंगे तो वो ट्रॉफी नहीं लेगी। इसके बाद ACC के अधिकारियों ने मोहसिन नकवी को ये बात बताई,

.

लेकिन वो फिर भी मंच पर आए और भारतीय टीम का इंतजार करते रहे। इसी दौरान आयोजन समिति ने चुपके से ट्रॉफी मंच से हटा दी। पाकिस्तान-भारत के बीच हुए इस रोमांचक मुकाबले को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक बयान जारी कर भारतीय टीम को 21 करोड़ रुपये नकद इनाम की घोषणा की है। BCCI सचिव ने कहा है कि वो भारतीय टीम के प्रदर्शन से बहुत खुश हैं।

.

.

एक ही टूर्नामेंट में पाकिस्तान को 3 बार हराने के लिए BCCI ने भारतीय टीम को बधाई दी है। BCCI सचिव ने कहा है कि हमें अपनी टीम पर बहुत गर्व की अनुभूति हो रही है। उन्होंने मैदान पर बेहतरीन क्रिकेट खेला। यहीं काम हमारे सशस्त्र बलों ने बॉर्डर पर भी किया है। अब ये काम भारतीय टीम ने दुबई में दोहराई है। इसलिए ये पल बेहद ही शानदार है। इसलिए हमने फैसला किया है कि भारतीय टीम को 21 करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा।