Dr. Raman Chawla के एक बुलावे पर शहर भर के कई गणमान्य व लोग हुए HeartBeat Run में उपस्थित, सिविल सर्जन डा. रमन गुप्ता ने की आयोजन की तारीफ,
.PTB News हेल्थ / जालंधर : जालंधर शहर में आज यानि रविवार की सुबह भारी संख्या में जालंधर के गुरु नानक मिशन चौक स्थित CareBest Hospital Jalandhar के बाहर Hospital के संस्थापक डॉ रमन चावला के एक बुलावे पर एकत्रित हुए। यह मौका था World Heart Day पर डा. रमन चावला द्वारा उनके नेतृत्व में करवाई गई Heart Beat Run का, जिसमें SDM विवेक मोदी (IAS) व सिविल सर्जन डा. रमन गुप्ता बतौर मुख्य मेहमान के रूप में उपस्थित हुए।
.
Jalandhar CareBest Hospital organized a spectacular HeartBeat Run At Dr Raman Chawla invitation numerous dignitaries and people from across the city participated in the HeartBeat Run
.इस दौरान डॉ. पूजा कपूर, डॉ. जश्नीव कपूर, डॉ. एस पी एस ग्रोवर, डॉ. नवनीत कौर, भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस आयोजन के दौरान पंज-आब Bike Riders, रोटरी क्लब (West), बॉक्सिंग अकादमी, कॉलोसल जिम आदि के सदस्यों सहित स्कूली बच्चों सहित शहर के कई लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान सभी उम्र वर्ग के पुरुष व महिलाएं भी इस Heart Beat Run में मौजूद रहे। सभी का जोश देखने वाला था।
.Also Read : CareBest Hospital to Organize Heartbeat Run on Celebrate World Heart Day
इस दौरान सभी प्रतिभागियों को CareBest Hospital की ओर से मुफ्त T Shirt दी गई, जिससे एकता का संदेश दिया गया था। इसके अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों को अंत में जहां सर्टिफिकेट से नवाजा गया वहीं रिफ्रेशमेंट भी मुहैया करवाई गई। सभी का जोश देखकर डॉ रमन चावला (Dr. Raman Chawla) ने कहा कि यह HeartBeat Run सिर्फ एक दिन की नहीं बल्कि रोजाना होनी चाहिए, ताकि Beat कभी न रुके। उन्होंने यह संदेश सभी को दिया।
.
Jalandhar CareBest Hospital organized a spectacular HeartBeat Run At Dr Raman Chawla invitation numerous dignitaries and people from across the city participated in the HeartBeat Run
.इस दौरान मुख्यतिथि SDM विवेक मोदी (IAS) ने कहा कि ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए ताकि जागरूकता फैले। इस मौके पर सिविल सर्जन डा. रमन गुप्ता ने कहा कि विश्व दिल दिवस पर सरकारी आयोजन कल की तिथि में होना है क्योंकि आज रविवार है, लेकिन CareBest हॉस्पिटल से डॉ. रमन चावला की अगुवाई में यह HeartBeat Run का एक ही संदेश है कि सभी जागरूक रहें व Beat कभी न रुके। इस मौके पर शहर भर के कई गणमान्य व लोग भारी संख्या में उपस्थित थे।
.Jalandhar CareBest Hospital organized a spectacular HeartBeat Run At Dr Raman Chawla invitation numerous dignitaries and people from across the city participated in the HeartBeat Run








































