PTB News

Latest news
Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ... बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका

पंजाब के पूर्व DGP पर बेटे की हत्या का दर्ज हुआ मामला, FIR में पत्नी-बेटी और बहू का नाम भी शामिल,

punjab-ex-dgp-mohammed-mustafa-booked-for-son-akil-akhtar-murder-wife-daughter-and-daughter-in-law-name-also-add-in-fir

.

PTB Big न्यूज़ पंचकूला : पंजाब के पूर्व डीजीपी (मानवाधिकार) मोहम्मद मुस्तफा पर उनके बेटे अकील अख्तर की हत्या और आपराधिक षड्यंत्र रचने का मामला पंचकूला पुलिस ने दर्ज किया है। इस एफआईआर में मोहम्मद मुस्तफा की पत्नी और पंजाब की पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना, उनकी बेटी और पुत्रवधू के नाम भी शामिल हैं। मामला तब सामने आया जब अकील अख्तर के पड़ोसी शमसुद्दीन ने पंचकूला पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी। शमसुद्दीन ने आरोप लगाया कि

.

.

अकील की मौत स्वाभाविक नहीं बल्कि साजिश का परिणाम है। शिकायत में यह भी दावा किया गया कि अकील की पत्नी और पिता के बीच अवैध संबंध थे और इस पूरे षड्यंत्र में रजिया सुल्ताना भी शामिल थीं। शिकायत के आधार पर पंचकूला के मनसा देवी पुलिस थाने में मोहम्मद मुस्तफा, रजिया सुल्ताना, उनकी बेटी और पुत्रवधू के खिलाफ धारा 103(1) और 61 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीसीपी ने बताया कि मामले की निष्पक्ष और साक्ष्य-आधारित जांच सुनिश्चित करने के लिए

.

punjab-ex-dgp-mohammed-mustafa-booked-for-son-akil-akhtar-murder-wife-daughter-and-daughter-in-law-name-also-add-in-fir

.

एक विशेष जांच दल (SIT) गठित किया गया है, जो एसीपी रैंक के अधिकारी की निगरानी में काम करेगा। यह टीम सभी पहलुओं की गहराई और वैज्ञानिक ढंग से जांच करेगी। पंचकूला पुलिस ने दोहराया है कि जांच पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ की जाएगी ताकि कोई दोषी बच न सके और किसी निर्दोष को अनावश्यक परेशानी न हो। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और जांच प्रक्रिया पर विश्वास रखें। 

.

.

गौरतलब है कि 16 अक्तूबर की देर रात अकील अख्तर की पंचकूला स्थित आवास में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिवार ने इसे दवाइयों की ओवरडोज से हुई मौत बताया था। हालांकि, बाद में 27 अगस्त का एक वीडियो सामने आया, जिसमें अकील ने कहा था कि उसके परिवार के लोग उसकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। वीडियो में उसने पिता और पत्नी के बीच अवैध संबंधों का भी खुलासा किया था। फिलहाल, पंचकूला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

.