PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब, CM भगवंत मान की आपत्तिजनक फेक Video Viral करने वाले व्यक्ति के खिलाफ संगीन धाराओं सहित FIR दर्ज, जाने मामला,

punjab-chandigarh-cm-bhagwant-mann-fake-video-viral-issue-punjab-police-register-fir-to-jagman-samra-sas-nagar-thana

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की Fake Video बनाकर छवि खराब करने की कोशिश किये जाने का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त आरोपी उनके गृह क्षेत्र का बताया जा रहा है, जिसकी पहचान जगमन समरा (Jagman Samra) निवासी संगरूर (Sangrur) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ आईटी एक्ट की संगीन धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

.

.

आरोपी जगमन (Jagman Samra) इस समय ब्रिटिश कोलंबिया में रह रहा है। पुलिस जांच कर रही है कि आखिर यह वीडियो कैसे तैयार किया गया। वहीं जानकारी के मुताबिक जगमन समरा (Jagman Samra) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 2 पोस्ट अपलोड किये हैं। जिसमें लिखा है कि यह तो ट्रेलर है। AI साबित करने वाले को एक मिलियन डॉलर इनाम मिलेगा। जगमन समरा (Jagman Samra) ने टोटल सात वीडियो होने का भी दावा किया है, हालांकि पता चला है कि

.

.

यह Video विदेश से वायरल की गई हैं। एक पोस्ट अब से चौदह घंटे और दूसरी नौ घंटे पहले पोस्ट की गई है। वहीं जगमन समरा (Jagman Samra) ने दूसरे अकाउंट से भी पोस्ट डाली। उसमें लिखा- आपको यह भी बता दूं कि यह नया है। इसमें जो महिलाएं नजर आ रही हैं, वह रूसी महिला है। यह होटल सन एंड सैंड बॉम्बे (Hotel Sun and Sand Bombay Juhu Beach) बीच पर स्थित है।

punjab-chandigarh-cm-bhagwant-mann-fake-video-viral-issue-punjab-police-register-fir-to-jagman-samra-sas-nagar-thana

जगमन समरा के अनुसार पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान वहां कारोबारियों और उद्योगपतियों के साथ मीटिंग करने गए थे। उक्त व्यक्ति जगमन समरा (Jagman Samra) ने आगे यह भी लिखा है कि अरविन्द केजरीवाल की जो वीडियो वायरल हो रही हैं, वह 2022-23 की पुरानी वीडियो हैं। जो भी शख्स यह साबित कर दे कि वे असली हैं, उसे मैं खुद 5 करोड़ रुपए नकद इनाम दूंगा। मेरे पास जो दो पुरानी वीडियो हैं,

.

.

उनमें लड़की पंजाबी है और उसका चेहरा ढका हुआ है। वे दोनों वीडियो नए साल के मौके पर आई थीं। सोशल मीडिया पर जगमन समरा (Jagman Samra) के नाम से दो अकाउंट मौजूद हैं। इनमें से एक अकाउंट में उसने खुद को उद्योगपति दिखाया। डबल एफएफ स्टोर का ओनर व सीईओ बताया है। वहीं, उसने बताया कि उसने गवर्नमेंट रनवीर कॉलेज संगरूर से इंग्लिश में एमए की है। इस अकाउंट को अब तक लगभग 33 हजार लोगों ने फॉलो किया है।

.

.

वहीं जगमन समरा के दूसरे अकाउंट की प्रोफाइल में उसने शहरी फार्म लिखा है। इस अकाउंट में उसने बताया है कि वह डबल एफएफ स्टोर में काम करता है और पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से पढ़ाई की है। बताया गया है कि वह वैंकूवर, ब्रिटिश कोलंबिया में रहता है। इस अकाउंट को अब तक 31 हजार लोग फॉलो कर चुके हैं। फ़िलहाल जगमन समरा (Jagman Samra) के खिलाफ पंजाब के थाने में FIR दर्ज कर ली गई है।