PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

एच.एम.वी. में 94वें दीक्षांत समारोह का आयोजन,

hmv-grandly-hosts-its-94th-convocation

.

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय जालंधर में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के योग्यात्मक दिशानिर्देशन अधीन 94वें दीक्षांत सामरोह का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस शुभावसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वाईस चांसलर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर प्रो. (डॉ.) करमजीत सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकल एडवाइजरी कमेटी सदस्य श्री वाई.के. सूद व श्री सुधीर शर्मा ने उपस्थित रह समागम को गौरवान्वित किया। समागम का शुभारंभ ज्ञानात्मक ज्योति प्रज्जवलित कर व डीएवी गान से किया गया।

.

.

इस उपरांत गणमान्य अतिथियों का कालेज परंपरानुसार ग्रीन प्लांटर, ओ३म ध्वज, सत्या प्रकाश व उपहार भेंट कर हार्दिक अभिनंदन किया गया। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने गणमान्य मुख्यातिथि प्रो. (डॉ.) करमजीत सिंह का कालेज में हार्दिक अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि सर कालेजों के विकास के प्रति आपकी सजगता व आपके कार्यों हेतु आप नमन के पात्र हैं। आपकी सहजता, सरलता व सह्रदयता आपके व्यक्तित्व के विलक्षण गुण हैं। श्री वाई.के. सूद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने बताया कि सर का व्यक्तित्व वास्तव में प्रशंसनीय है।

.

उन्होंने श्रीमती रितु बजाज एवं श्रीमती मीनू कोहली की इस आयोजन हेतु सराहना की। इस उपरांत उन्होंने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कालेज की विशिष्ट उपलब्धियों पर संक्षिप्त जानकारी दी। मुख्यातिथि डॉ. करमजीत सिंह ने अपने शुभाषीश में कहा कि एचएमवी गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की एक बहुमूल्य संस्था है जिसमें आपने शिक्षा प्राप्त कर आज अपनी डिग्री प्राप्त की है। आपके टीचिंग स्टाफ एवं प्राचार्या डा. सरीन की उपलब्धियां प्रशंसनीय हैं। आपने अपने कालेज से जो नैतिक मूल्य प्राप्त किए हैं वह आपके अग्रणीय जीवन को आकार प्रदान करेंगे एवं आप अपने-अपने मुकाम प्राप्त करेंगी।

उन्होंने छात्राओं को कर्म कर फल की इच्छा न करने का संदेश दिया। जीवन में सदैव एक लक्ष्य व उस लक्ष्य के प्रति जुनून रखें। जीवन जीना एक कला है इसी कला को धारण कर अपने-अपने उज्ज्वल भविष्य को प्राप्त करें। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित श्री वाई.के. सूद ने अपने वक्तव्य में डिग्री प्राप्त छात्राओं को बधाई दी एवं कहा कि आप न केवल उत्तरी भारत की बल्कि विश्व की शिरोमणि संस्था से डिग्री प्राप्त कर रहे हैं। इसमें महात्मा हंसराज का आशीष है एवं आर्य समाज की ज्ञानात्मक ज्योति है। उन्होंने छात्राओं को उनके भविष्य की उज्ज्वलता का आशीष दिया। इस अवसर पर कुल 767 छात्राओं को स्नातक एवं स्नात्तकोत्तर की डिग्रियां प्रदान कर अलंकृत किया गया।

.

इस अवसर पर मंच पर डीन अकादमिक डॉ. सीमा मरवाहा, कान्वोकेशन इंचार्ज श्रीमती रितु बजाज एवं श्रीमती मीनू कोहली, डॉ. आशमीन कौर व डॉ. रमनीता सैनी शारदा उपस्थित रहीं। वातावरण को आनंदवर्धक बनाने हेतु म्यूजिक विभाग की ओर से लोक साज प्रस्तुत किए गए। डॉ. अंजना भाटिया, डीन आईक्यूएसी को उनके रिसर्च एवं इनोवेशन में विशिष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। डॉ. ममता, डॉ. उर्वशी मिश्रा, डॉ. काजल पुरी को उनकी डाक्टरेट हेतु विशिष्ट रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर टीचिंग व नॉन-टीचिंग के सभी सदस्य उपस्थित रहे। समागम का समापन राष्ट्रीय गीत से किया गया।

.

.