PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

वोटर लिस्ट में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, 17 लाख मरे हुए वोटर्स अभी भी सूची में शामिल, 30 लाख हो चुके हैं शिफ्ट, जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे

major-voter-list-fraud-1-7-million-dead-voters-still-on-the-list-gujrat

.

.

PTB Big न्यूज़ अहमदाबाद : बिहार की तर्ज पर गुजरात में चल रहे वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। राज्य चुनाव आयोग की जांच में पता चला है कि गुजरात की मौजूदा मतदाता सूची में भारी विसंगतियां हैं। आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य की वोटर लिस्ट में 17 लाख से ज्यादा ऐसे लोगों के नाम शामिल हैं, जिनकी मौत हो चुकी है।

.

major voter list fraud 1 7 million dead voters still on the list Gujrat

.

यह खुलासा तब हुआ जब बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLOs) ने घर-घर जाकर सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की। केवल मृत मतदाता ही नहीं, बल्कि 30 लाख से ज्यादा ऐसे वोटर्स की पहचान भी हुई है जो अपने मूल स्थान से स्थायी रूप से पलायन (माइग्रेट) कर चुके हैं, लेकिन उनका नाम अभी भी पुरानी जगह की सूची में बोल रहा है। इसके अलावा, 6.14 लाख से अधिक मतदाता अपने पते पर मिले ही नहीं, जबकि 3.25 लाख से ज्यादा लोग ऐसे पाए गए जिनके नाम एक से ज्यादा जगहों पर दर्ज हैं,

.

.

यानी वे ‘रिपीटेड’ कैटेगरी में आते हैं। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) के कार्यालय ने बताया कि चुनावी सूची को त्रुटिहीन बनाने के लिए 4 नवंबर से एसआईआर की प्रक्रिया शुरू की गई थी, जो 11 दिसंबर तक चलेगी। पिछले एक महीने में BLOs ने 2025 की वोटर लिस्ट में शामिल 5 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म बांटे हैं। राज्य के 33 में से अधिकांश जिलों में फॉर्म वितरण का काम पूरा हो चुका है।

.

major voter list fraud 1 7 million dead voters still on the list Gujrat

.

और अब भरे हुए फॉर्म्स के डिजिटाइजेशन का काम युद्धस्तर पर जारी है। अब तक 182 में से 12 विधानसभा सीटों पर यह काम पूरा कर लिया गया है, जिनमें बनासकांठा, दाहोद, राजकोट और जूनागढ़ जैसे जिलों की प्रमुख सीटें शामिल हैं। इस पूरी प्रक्रिया में डांग जिला सबसे आगे चल रहा है, जहां 94.35 फीसदी डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है। आयोग का लक्ष्य आगामी चुनावों से पहले एक पारदर्शी और सटीक मतदाता सूची तैयार करना है।