PTB News

Latest news
Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ... बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका

पंजाब में कांग्रेसी नेता पर हमले का नया Video आया सामने, फायरिंग के बाद भागते नजर आए हमलावर, घायल सिद्धू ने किया बड़ा खुलासा,

Congress leader Narendra Pal Singh Sidhu attacked in Moga

PTB Big Political न्यूज़ मोगा : मोगा के शहीद भगत सिंह नगर में कांग्रेस नेता व पूर्व पार्षद नरेंद्रपाल सिंह सिद्धू पर मंगलवार दोपहर जानलेवा हमला किया गया। दो हमलावरों ने उनके घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिसमें नरेंद्रपाल सिंह सिद्धू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें दो गोलियां लगी थी। सिद्धू अभी मोगा मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

.

.

पुलिस ने इस मामले में घायल नरेंद्रपाल सिंह सिद्धू के बेटे के बयान के आधार पर कुल चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जख्मी नरेंद्रपाल सिंह सिद्धू ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे वे अपने परिवार के साथ घर के अंदर बैठे हुए थे। इसी दौरान दो युवक घर आए और किसी काम के बहाने सामने आते ही पिस्तौल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर के युवक ने अपनी GF से कर दी ऐसी डिमांड, नहीं मानने पर कर दिया हमला,

.

सिद्धू ने आरोप लगाया कि उनके वार्ड के रहने वाले सुखदेव सिंह उर्फ सेबू और जगमोहन सिंह के साथ उनके परिवार की पुरानी रंजिश चली आ रही है। सिद्दू वे करीब 10 साल तक वार्ड के पार्षद (एमसी) रहे हैं और पहले सुखदेव सिंह और जगमोहन सिंह के बीच हुए विवाद को सुलझाने में उन्होंने मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी। इसी रंजिश के चलते दोनों ने साजिश रचकर हरप्रीत सिंह और एक अन्य अज्ञात युवक से यह हमला करवाया।

.

.

थाना सिटी वन के पुलिस इंस्पेक्टर वरुण कुमार ने बताया कि पूर्व पार्षद नरेंद्रपाल सिंह सिद्धू को गोली मारने की सूचना मिली थी। मौके पर जांच के बाद उनके बेटे के बयान के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपी उसी वार्ड के रहने वाले हैं और पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी अभी फरार हैं और सभी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

.

यह भी पढ़ें : Share Market में लौटी रौनक, सेंसेक्स व निफ्टी से कारोबारियों ने कमाए करोड़ों,

.