PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह... Punjab : राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान हिमाचल के सिरमौर में गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 4 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत, 5 गंभीर

जालंधर के युवक ने अपनी GF से कर दी ऐसी डिमांड, नहीं मानने पर कर दिया हमला,

Jalandhar salon owner Neha attack case

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर के थाना-1 के अंतर्गत गुरु अमरदास एक्सटेंशन में स्थित एक हेयर एंड ब्यूटी सैलून पर रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक ने 15 दिनों के भीतर दो बार हमला कर तोड़-फोड़ की।। पीड़ित महिला नेहा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी की हरकतों से उसकी और उसके बच्चों की जान को खतरा बना हुआ है। नेहा ने बताया कि वह पिछले 11 वर्षों से गुरु अमरदास एक्सटेंशन में ब्यूटी पार्लर चला रही है।

.

.

पति से तलाक के बाद उसकी मां ने उसका रिश्ता इटली में रहने वाले गुरकमलजीत सिंह, निवासी अशोक विहार (वेरका मिल्क प्लांट के पास) से तय किया था। इसके बाद वह आरोपी के नाना-नानी के घर रहने लगी। करीब चार महीने पहले गुरकमलजीत सिंह विदेश से लौटकर उसके साथ रहने लगा, लेकिन वह नशे का अत्यधिक सेवन करता था और नशे की हालत में मारपीट, धमकियां और जबरदस्ती करता था। आरोपी बच्चों को जान से मारने की धमकी देता था,

.

यह भी पढ़ें : एपस्टीन सेक्स स्कैंडल फाइल्स में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की फोटो फिर हुई अपलोड,

.

जिस कारण वह मजबूरी में उसके साथ रह रही थी। पीड़िता ने बताया कि आरोपित ने सैलून के अंदर, जहां महिलाओं को तैयार किया जाता है, वहां कैमरे लगाकर ऑनलाइन रिकार्डिंग करने की जिद की। मना करने पर आरोपित भड़क गया। 3 दिसंबर को उसने पीड़िता की कार चोरी कर ली, जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई। अगले दिन उसी कार में सवार होकर आरोपित और उसके साथियों ने आधी रात के बाद सैलून से सामान चोरी कर लिया।

.

Jalandhar salon owner Neha attack case

.

इसकी सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपी गई। पीड़िता ने बताया कि किसी तरह दोबारा सामान खरीदकर सैलून शुरू किया ही था कि बीती रात आरोपित ने फिर अपने साथियों के साथ तेजधार हथियारों से लैस होकर सैलून पर हमला कर दिया, जिससे भारी नुकसान हुआ। थाना-1 के एसआई राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी गुरकमलजीत सिंह और उसके साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

.

यह भी पढ़ें : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘जी राम जी विधेयक’ को दी मंजूरी, ग्रामीण रोजगार गारंटी को 125 दिनों तक बढ़ाया

.