PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

19 वर्षीय छात्रा की इलाज के दौरान मौत ने पकड़ा तूल, प्रोफेसर सहित चार लोगों के खिलाफ रैगिंग और यौन उत्पीड़न का लगाया आरोप

Police investigation underway in Dharamshala sexual assault case

PTB Sad न्यूज़ धर्मशाला : धर्मशाला स्थित गवर्नमेंट कॉलेज की 19 वर्षीय छात्रा की इलाज के दौरान मौत मामला तूल पकड़ रहा है। मृतक युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत FIR की है। शिकायत पर एक प्रोफेसर सहित चार लोगों के खिलाफ रैगिंग और यौन उत्पीड़न के आरोपों में लगाए हैं। यह मामला धर्मशाला निवासी मृतका के पिता के बयान पर दर्ज किया गया है। शिकायत में पिता ने बताया कि उनकी बेटी, डिग्री कॉलेज में द्वितीय वर्ष की छात्रा थी।

.

आरोप है कि 18 सितंबर को कॉलेज की छात्राएं हर्षिता, आकृति और कोमोलिका ने उनकी बेटी के साथ मारपीट की और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दीं। शिकायतकर्ता ने कॉलेज के प्रोफेसर अशोक कुमार पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता का कहना है कि प्रोफेसर द्वारा की गई कथित अशोभनीय हरकतों और मानसिक प्रताड़ना के बाद बेटी गहरे सदमे में चली गई थी। वह लगातार भयभीत रहने लगी और उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर की प्रसिद्ध इमीग्रेशन एजेंसी ने 2026 में स्टडी वीजा पर जाने वाले विद्यार्थियों को दिया नया तोहफा

.

परिजनों के अनुसार, छात्रा का विभिन्न अस्पतालों में इलाज कराया गया, लेकिन 26 दिसंबर को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी की नाजुक हालत और पारिवारिक सदमे के चलते वे पहले शिकायत दर्ज नहीं करा सके। परिजनों ने दावा किया है कि छात्रा ने मृत्यु से पहले अपने मोबाइल फोन में एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें उसने प्रोफेसर पर कक्षा

.

.

और कॉलेज परिसर में अशोभनीय व्यवहार, अनुचित स्पर्श और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। वीडियो में यह भी कहा गया है कि विरोध करने पर उसे डराया-धमकाया गया। एसपी कांगड़ा अशोक रतन ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपों, मेडिकल रिकॉर्ड, वीडियो बयान और अन्य साक्ष्यों की गहन जांच की जा रही है।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब पुलिस को मिलेंगे 1600 मुलाजिम, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर पद पर होगी तैनाती : DGP गौरव यादव

.

तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75, 115(2), 3(5) तथा हिमाचल प्रदेश शैक्षणिक संस्थान (रैगिंग निषेध) अधिनियम, 2009 की धारा 3 के तहत केस पंजीकृत किया है। वहीं, गवर्नमेंट कॉलेज धर्मशाला के प्रोफेसर अशोक कुमार ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है।

.

उनका कहना है कि छात्रा पिछले सत्र में उनके पास पढ़ती थी, जबकि मौजूदा सत्र में वह किसी अन्य प्रोफेसर के अधीन थी। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए स्वयं को स्तब्ध बताया। मामले के सामने आने के बाद छात्र संगठनों और सामाजिक संगठनों में भारी आक्रोश है। संगठनों ने निष्पक्ष और समयबद्ध जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा कॉलेज प्रशासन की भूमिका की भी जांच की मांग की है।