PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

10 लाख के स्वास्थ्य बीमा को लेकर लोगों को गुमराह कर रही है “आप” सरकार – मनोरंजन कालिया

Manoranjan Kalia addresses media on ₹10 lakh health insurance scheme

1 लाख रुपये का प्रीमियम देकर 10 लाख रुपये का बीमा बताकर प्रदेश की जनता के साथ किया जा रहा धोखा

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा पंजाब के लोगों को 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा देने की घोषणा झूठ का पुलिंदा है, जिसके जरिए पंजाबियों को गुमराह किया जा रहा है, क्योंकि पंजाब सरकार बीमा कंपनी को केवल 1 लाख रुपये का ही बीमा प्रीमियम अदा कर रही है। जब सरकार एक लाख रुपये का ही प्रीमियम कंपनी को दे रही है, तो कंपनी 10 लाख रुपये का बीमा कैसे दे सकती है।

.

.

यह कहना है पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोरंजन कालिया का। इस अवसर पर पंजाब भाजपा के मीडिया प्रमुख विनीत जोशी भी उपस्थित थे। कालिया ने कहा कि पंजाब सरकार का कहना है कि इस योजना के तहत 3 करोड़ की आबादी के लिए 65 लाख परिवारों को कवर करने हेतु यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी को 1 लाख रुपये का प्रीमियम पंजाब सरकार द्वारा दिया जाएगा, जबकि शेष राशि का बोझ स्टेट हेल्थ एजेंसी पर डाला गया है, जिसका अर्थ है

.

.

कि यह भार प्रदेश के खजाने पर पड़ेगा। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकार के पास बुजुर्गों और विधवाओं की पेंशन देने के लिए पैसे नहीं हैं, तो प्रदेश के खजाने से इतना बड़ा खर्च कैसे किया जाएगा? भाजपा नेता ने कहा कि आज पंजाब 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक के कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है और प्रति व्यक्ति कर्ज 1 लाख 23 हजार 274 रुपये तक पहुंच चुका है। जीएसटी में से राज्य का 40.35 प्रतिशत हिस्सा घट चुका है।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर के युवक की रूसी आर्मी में मौत के बाद हुआ बड़ा खुलासा, डोंकर की करतूतों का हुआ बड़ा खुलासा,

.

इसके अलावा पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) पर 10,500 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है, तो समझ से परे है कि सरकार लोगों के ईलाज का इतना बड़ा खर्चा प्रदेश खजाने से कैसे देगी। मनोरंजन कालिया ने कहा कि “आप” सरकार की यह योजना स्वास्थ्य सेवा नहीं, बल्कि खोखले वादों और गलत दावों का पुलिंदा है। उन्होंने चेतावनी दी कि पंजाब की जनता अब सच्चाई समझ चुकी है और सरकार को इस धोखेबाज़ी का हिसाब देना पड़ेगा।

.

यह भी पढ़ें : मणिपुर में एक साथ हुए तीन IED ब्लास्ट, मचा हड़कंप, घरों में की गई आग लगाने की कोशिश, CRPF को किया गया तैनात,

.