PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह... Punjab : राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान हिमाचल के सिरमौर में गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 4 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत, 5 गंभीर

IPL के प्रसारण पर लगाया प्रतिबंध, जाने बैन की वजह का मुख्य कारण

Bangladesh bans broadcasting of IPL matches

PTB News “Sports” / बांग्लादेश : BCCI ने हाल ही में IPL फ्रैंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स को बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से बाहर करने का आदेश दिया। इसके तुरंत बाद, KKR ने मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज कर दिया। इस कदम से नाराज होकर बांग्लादेश ने अब बड़ा कदम उठाया है। बांग्लादेश ने दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट लीग,

.

.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के प्रसारण पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगा दी है। इससे बांग्लादेश में IPL के दीवाने क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका लगा है। बांग्लादेश के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 5 जनवरी को टेलीविजन चैनलों को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का प्रसारण तुरंत रोकने का निर्देश दिया। यह आदेश आधिकारिक रूप से एक पत्र के माध्यम से जारी किया गया। पत्र में कहा गया है कि

.

यह भी पढ़ें : कमाई के लिए अब आप भी हो जाइए तैयार, इस दिन आ रहा है 2026 का पहला IPO, जानें GMP और प्राइस बैंड

.

यह निर्णय BCCI द्वारा बांग्लादेश के स्टार क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को आने वाले IPL सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स टीम से बाहर करने के बाद लिया गया है। पत्र में यह भी कहा गया है कि BCCI के इस फैसले का कोई सही कारण नहीं दिया गया, जिससे बांग्लादेशी लोगों को गहरी निराशा हुई है और वे गुस्से में हैं। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए मंत्रालय ने सभी टेलीविजन चैनलों को निर्देश दिया है कि

.

.

अगले आदेश तक सभी IPL मैचों और संबंधित कार्यक्रमों का प्रसारण तुरंत रोक दिया जाए। इससे पहले बांग्लादेश ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत न जाने का आधिकारिक निर्णय लिया था, जिससे दोनों देशों के रिश्ते और भी बिगड़ गए हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ICC को एक पत्र लिखकर बांग्लादेश के सभी मैच भारत से श्रीलंका स्थानांतरित करने की अपील की है।

.

यह भी पढ़ें : इन महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 2100 रुपए, मुख्यमंत्री ने की घोषणा,

.

बता दें, बांग्लादेश को T20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में पहले तीन मैच कोलकाता में और चौथा मैच मुंबई में खेलना है। वहीं, इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) द्वारा ICC से वेन्यू बदलने और अपने सभी मैच भारत से हटाकर श्रीलंका में कराने की मांग पर बड़ा कदम उठाया गया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चेयरमैन जय शाह की अगुवाई में ICC ने नए शेड्यूल पर काम शुरू कर दिया है।