PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

Sweet Shop पर चली सुबह के समय कई राउंड गोलियां, पुलिस जाँच में जुटी,

Gunfire incident at Sudhir Sweet Shop in Phagwara

PTB Big न्यूज़ कपूरथला / फगवाड़ा : फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान के दौरे से पहले फेमस स्वीट शॉप पर फायरिंग की सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया गया। हमलावरों ने फगवाड़ा के होशियारपुर रोड पर स्थित ‘सुधीर स्वीट शॉप’ पर सुबह करीब 7 बजे अंधाधुंध फायरिंग की। इसकी सूचना मिलते पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस को मौके से गोलियां के खोल मिले है, जिन्हें कब्जे में ले लिया गया है।

.

पुलिस अब हमलावरों की तलाश में सीसीटीवी खंगाल रही है, ताकि जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार किया गया सके। कपूरथला के एसएसपी गौरव तूरा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हर पहलू को खंगाला जा रहा है। स्वीट शॉप के मालिक से भी जानकारी जुटाई जा रही है कि कई उसे कोई धमकी वगैरह तो नहीं मिली। 

.

.

बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान आज जालंधर और फगवाड़ा का दौरा करेंगे। सुबह सीएम जालंधर में लोक मिलनी के दौरान मौके पर लोगों की समस्याओं का हल करेंगे। इसके बाद वे लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, फगवाड़ा में स्टार्ट अप पंजाब में शिरकत करेंगे। पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक, फगवाड़ा के होशियारपुर रोड पर ‘सुधीर स्वीट शॉप’ स्थित है। इसके मालिक रात में दुकान बंद करके घर चले गए थे। सुबह सात बजे इस दुकान पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब की महिला IPS डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल को किया गया बहाल, तरनतारन उपचुनाव में किया गया था सस्पेंड,

.

गोलियां की आवाज सुनकर आसपास के लोग सकते में आ गए। इतना कोई कुछ समझ पाता हमलावर फरार हो गए। इसके बाद आसपास के लोगों ने दुकान मालिक और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची फगवाड़ा पुलिस ने मामले की जानकारी ली। गोलियां लगने से दुकान के शीशे टूट गए थे। पुलिस को घटनास्थल से 7 खाली कारतूस (खोल) बरामद किए हैं। पुलिस ने इन खोल को कब्जे में ले लिया। इसके आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली।

.

यह भी पढ़ें : 2026 का सबसे बड़ा IPO भारत कोकिंग कोल आज से खुला, 50% प्रीमियम के मिले संकेत,

.

पूछा गया कि हमलावर कैसे थे और किस वाहन से आए थे। सूत्रों के हवाले से खबर है कि यह मामला रंगदारी (Extortion) से जुड़ा हो सकता है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। दुकान मालिक से भी ये जानकारी मांगी है कि उसे तो रंगदारी की धमकी तो नहीं दी गई।

.

यह भी पढ़ें : लालू परिवार को कोर्ट से मिला बड़ा झटका…लैंड फॉर जॉब केस से जुड़ा है मामला,