PTB News

Latest news
पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी

इलेक्ट्रिक स्कूटी में हुआ जोरदार धमाका, घर में लगी आग, पत्नी और बच्चे बाल-बाल बचे, एक की मौत,

Electric scooter explosion in Mahendragarh district of Haryana

PTB Shocking न्यूज़ अंबाला : हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्जिंग के दौरान अचानक हुए जोरदार विस्फोट में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि धमाके के बाद घर में भीषण आग लग गई। हादसे के वक्त घर में मौजूद परिवार के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए, हालांकि आग की चपेट में आने से घर का काफी सामान जलकर खाक हो गया। घटना नारनौल के गांव बड़कोदा स्थित रामनगर कॉलोनी की है।

.

.

मृतक की पहचान शिवकुमार (55) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शिवकुमार बीती रात करीब साढ़े नौ बजे अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी को चार्जिंग पर लगाकर घर के एक कमरे में अकेले सो रहे थे। इसी दौरान स्कूटी की बैटरी में अचानक ब्लास्ट हो गया, जिससे पूरे कमरे में आग फैल गई। तेज धमाके की आवाज सुनते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। शिवकुमार की पत्नी, बेटा और पुत्रवधु दूसरे कमरे में सो रहे थे, जिस कारण वे सुरक्षित बच गए।

.

यह भी पढ़ें : शहर के नामी रबड़ कारोबारी का फोन हुआ हैक, कई करीबी दोस्त भी बने शिकार,

.

धमाके और आग की लपटें देखकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए और तुरंत पुलिस, एम्बुलेंस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कमरे से शिवकुमार को बाहर निकालकर एम्बुलेंस के जरिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, शिवकुमार की मौत आग में झुलसने के कारण हुई।

.

.

बताया जा रहा है कि शिवकुमार बावरिया समाज से थे और कई वर्ष पहले गांव बड़कोदा से नारनौल आकर मजदूरी करने लगे थे। रोज की तरह उन्होंने रात में स्कूटी चार्जिंग पर लगाई थी, लेकिन बैटरी फटने से यह हादसा हो गया। पुलिस ने मौके का मुआयना कर मामला दर्ज कर लिया है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस हादसे के बाद एक बार फिर इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी सुरक्षा और चार्जिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

.

यह भी पढ़ें : अमेरिकी अदालत ने Deport किए गए भारतीय को लेकर सुनाया बड़ा फैसला,

.

Latest News