PTB News

Latest news
जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ...

पंजाब के कई स्कूलों सहित कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी,

Bomb threats sent to courts and schools in Punjab

PTB Shocking न्यूज़ मोहाली : पंजाब के मोगा और अमृतसर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मोगा के 2 स्कूलों डीएन मॉडल स्कूल और कोट ईसे खां को थ्रेट मेल आया, वहीं अमृतसर के सरकारी स्कूलों में धमकी मिली। इससे पहले आज सुबह ही लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरे ई-मेल में कहा गया है कि आज दोनों कोर्ट को उड़ा दिया जाएगा।

.

.

धमकी के बाद फतेहगढ़ साहिब कोर्ट बंद कर दिया गया। पुलिस ने दोनों इलाके सील कर दिए और इसके बाद बम स्क्वॉड बुलाकर जांच की जा रही है। गणतंत्र दिवस से ठीक पहले मिली धमकी के चलते सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ गई है। एहतियातन वकीलों और स्टाफ को चैंबर से दूर रहने की हिदायत दी गई है। लुधियाना डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के प्रधान विपिन सग्गड़ ने बताया कि सुबह 8:15 बजे एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें कोर्ट बिल्डिंग को बम से उड़ाने की बात कही गई।

.

यह भी पढ़ें : इलेक्ट्रिक स्कूटी में हुआ जोरदार धमाका, घर में लगी आग, पत्नी और बच्चे बाल-बाल बचे, एक की मौत,

.

पंजाब की राजनीति में सक्रियता बढ़ा रहे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संकेत दिए हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा राज्य में अकेले उतर सकती है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. प्रकाश सिंह बादल भाजपा के लिए उतने ही सम्माननीय थे, जितने हरियाणा में स्व. देवीलाल। सैनी ने बताया कि पहले भी पंजाब भाजपा ने अलग चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था,

.

.

लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बादल साहब के रहते अकाली दल से गठबंधन बनाए रखने का निर्णय लिया। बादल साहब के निधन के बाद अकाली दल की स्थिति हरियाणा की इनेलो-जजपा जैसी हो गई है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि ऐसे हालात में यह संभावना मजबूत है कि भाजपा इस बार पंजाब में अपने दम पर चुनावी मैदान में उतरे। अमृतसर के मना सिंह चौक के पास गली चूड़ सिंह में मंगलवार देर रात एक घर में अचानक भीषण आग भड़क उठी।

.

यह भी पढ़ें : शहर के नामी रबड़ कारोबारी का फोन हुआ हैक, कई करीबी दोस्त भी बने शिकार,

.

हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि एक दिव्यांग युवती ने झुलसने की वजह से दम तोड़ दिया। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह लोहड़ी के अलाव से निकली चिंगारी मानी जा रही है। घटना के समय मकान में पांच लोग मौजूद थे। स्थानीय लोगों की मदद से तीन को बाहर निकाल लिया गया, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।