PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

चंडीगढ़ में पंजाब-हरियाणा सचिवालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बम निरोधक दस्ता कर रहा है जाँच

Security tightened at Punjab Haryana Secretariat after bomb threat

.

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में गुरुवार, 29 जनवरी को उस समय हड़कंप मच गया जब पंजाब-हरियाणा सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह घटना ठीक एक दिन पहले शहर के 30 प्रमुख स्कूलों को भेजे गए धमकी भरे ई-मेल के बाद सामने आई है। धमकी की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस, बम निरोधक दस्ता और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं।

.

.

सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे सचिवालय परिसर को खाली कराकर गहन तलाशी अभियान शुरू कर दिया। एहतियातन सचिवालय को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं मौके पर मौजूद हैं। परिसर के चप्पे-चप्पे की सघन जांच की जा रही है। गौरतलब है कि बुधवार को शहर के 30 स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल मिले थे, जिनमें दोपहर 1:11 बजे विस्फोट करने की बात कही गई थी।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब बन चूका है ‘Punjab State of Gangsters’, रोज हो रहे हैं कत्ल, पुलिस पकड़ने में असमर्थ क्यों? : हाईकोर्ट ने DGP से पूछे सवाल

.

हालांकि, व्यापक जांच के बाद सभी स्कूलों को मिली धमकियां अफवाह (होअक्स) साबित हुईं। अब पुलिस का साइबर सेल इस बात की जांच कर रहा है कि क्या सचिवालय को मिली ताजा धमकी का कोई संबंध पहले भेजे गए उन ई-मेल्स से है। लगातार मिल रही धमकियों के चलते शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री भट्‌ठल के दावे से राजनीति में मचा सियासी भूचाल,

.