PTB News

Latest news
पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी

पंजाब में शादी समारोह के दौरान AAP सरपंच की हत्या से फैली सनसनी, भाई गंभीर रूप से हुआ घायल

Police investigation after AAP Sarpanch Harpinder Singh killing in Tarn Taran

PTB Crime न्यूज़ तरनतारन : पंजाब के तरनतारन जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। फतेहाबाद क्षेत्र के गांव फारम में आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच हरपिंदर सिंह की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। यह वारदात उस वक्त हुई जब सरपंच एक शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। इस अचानक हुए हमले से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

.

.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरपंच हरपिंदर सिंह गांव फारम में एक समारोह में हिस्सा ले रहे थे। इसी बीच तीन अज्ञात हमलावर वहां आ धमके और उन्होंने सरपंच तथा उनके चचेरे भाई को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज से समारोह स्थल पर चीख-पुकार और भारी अफरा-तफरी मच गई तथा जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे।

.

यह भी पढ़ें : सलमान के पिता सलीम खान को हुआ ब्रेन हेमरेज, रखा गया डॉक्टर्स की निगरानी में

.

इस भीषण गोलीबारी में सरपंच हरपिंदर सिंह को कई गोलियां लगीं, जिसके कारण उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। इस हमले में उनके चचेरे भाई भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों हमलावर भीड़ और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर मौके से आसानी से फरार होने में कामयाब रहे। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस तुरंत दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गई।

.

यह भी पढ़ें : 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का एलान, EC ने बताई तारीख

.

पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और सरपंच के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है और आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाला जा रहा है। फरार हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार तलाश कर रही हैं।

.

यह भी पढ़ें : बेटे ने नादानी में चाबी ली, मुझे शर्म आ रही है”, स्कॉर्पियो हादसे पर आरोपी पिता का कबूलनामा,

.

Latest News