PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

आम आदमी पार्टी के मौजूदा सरपंच से बरामद हुई 90 करोड़ की हेरोइन, राजनितिक गलियारे में शुरू हुई चर्चा,

NCB team recovered heroin worth Rs 90 crore from Paramjit Singh Sarpanch of aap Party {Aam Aadmi Party} Tran taran Punjab

PTB Big Political न्यूज़ तरनतारन : केंद्रीय एजेंसी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने नशे के बड़े खेल का खुलासा किया है। खेमकरण विधानसभा क्षेत्र के गांव कलसियां कलां के मौजूदा सरपंच के घर छापा मारकर 18 किलो हेरोइन बरामद की है। टीम सरपंच को गिरफ्तार कर अमृतसर ले गई है। NCB की इस छापेमारी से क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है, क्योंकि सरपंच परमजीत सिंह सत्ताधारी पार्टी आम आदमी पार्टी के नेता हैं।

.

.

परमजीत सिंह को पंजाब सरकार द्वारा नशा मुक्त अभियान के तहत गठित विलेज डिफेंस कमेटी का अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया था। इस संबंध में अमृतसर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

.

.

NCB team recovered heroin worth Rs 90 crore from Paramjit Singh Sarpanch of aap Party {Aam Aadmi Party} Tran taran Punjab

.

.

सूत्रों के अनुसार, एनसीबी को सरपंच के नशा तस्करी में नेटवर्क के बारे में सूचना मिली थी। मुखबिर ने उनके पास हेरोइन की बड़ी खेप आने की सूचना दी। इस पर NCB की एक विशेष टीम ने मंगलवार सुबह सरपंच परमजीत सिंह के घर पर छापा मारा।

.

यह भी पढ़ें : एक तरफ Share Market में हाहाकार, तो दूसरी तरफ आखिर क्यों बढ़ा ATGL का शेयर 16% तक, जाने इसके पीछे की वजह,

.

टीम ने घर पर मौजूद सरपंच को हिरासत में लेकर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान, NCB ने 18 KG हेरोइन जब्त की। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 90 करोड़ रुपये बताई जा रही है। तरनतारन जिले से जुड़े किसी भी पुलिस अधिकारी ने इस कार्रवाई के बारे में जानकारी देने से इनकार किया है। SAD के खेमकरण विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और प्रवक्ता वल्टोहा ने सरपंच की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है।