PTB News

Latest news
एच.एम.वी. में मूल्य-आधारित शिक्षा की ओर सशक्त पहल एआईसीटीई (AICTE) अनुमोदित तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलप... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਅਤੇ ਸਟਾਫ਼ ਨੇ ਮੌਕ ਡਰਿੱਲ ਵਿੱਚ ਲਿਆ ਹਿੱਸਾ, पीसीएम एस.डी. कालेज फ़ार वुमन जालन्धर के इकनॉमिक्स एसोसिएशन की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने बी एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-V के नतीजों में शानदार सफ... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी परिणामों में चमक दिखाई, सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के चार फाइनल ईयर छात्रों का विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त ... इनोसेंट हार्ट्स ने अपनी पाँचों शाखाओं में 2,160 विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए... मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने 51.10 करोड़ रुपये की 15 परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए, लाखों की ठगी! Cyprus भेजने के नाम पर, लौटना पड़ा वापिस, जालंधर के 2 लोगों पर FIR शिमला-मंडी और कांगड़ा में बारिश से गिरा तापमान, 4 जिलों में भारी ओलावृष्टि की मिली चेतावनी,

Good News भारत के लिए, Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरेंगे भारतीय जहाज, जाने कैसे?

indian ships will pass safely through the strait of hormuz Iran and US, Israel at war

.

.

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में जारी सैन्य संघर्ष के बीच भारत ने अपने हितों की रक्षा करते हुए ईरान को मनाने में सफलता हासिल की है। सूत्रों के मुताबिक, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची के बीच हुई उच्च स्तरीय टेलीफोनिक बातचीत के बाद, ईरान भारतीय तेल टैंकरों को Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरने देने पर सहमत हो गया है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया का वह समुद्री रास्ता है जहाँ से वैश्विक कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की

.

.

सप्लाई का एक बड़ा हिस्सा गुजरता है। वर्तमान युद्ध की स्थिति में इस मार्ग पर ट्रैफिक 90% तक गिर गया है, जिससे दुनिया भर में ऊर्जा संकट पैदा हो गया है। ऐसे समय में भारत के लिए यह रियायत किसी बड़े वरदान से कम नहीं है। एस. जयशंकर ने केवल ईरान ही नहीं, बल्कि वैश्विक शक्तियों के साथ भी तालमेल बिठाया है। उन्होंने रूस के विदेश मंत्री सेर्गेई लावरोव और फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बारो से भी चर्चा की।

.

यह भी पढ़ें : Trump’s Big Statement : जब चाहे खत्म कर दूंगा ईरान के साथ जंग, बोले, ईरान में टारगेट बनाने के लिए अब कुछ खास नहीं बचा,

.

इस बातचीत का मुख्य उद्देश्य समुद्री व्यापारिक मार्गों को खुला रखना और वैश्विक सप्लाई चेन को पूरी तरह ध्वस्त होने से बचाना था। ईरान का यह फैसला भारत के साथ उसके मजबूत संबंधों को दर्शाता है। जहाँ एक तरफ ईरान ने अमेरिका, इजरायल और यूरोपीय देशों से जुड़े जहाजों पर कड़े प्रतिबंध जारी रखे हैं, वहीं भारत को विशेष छूट दी गई है। जबकि अन्य देशों के जहाज फंसे हुए हैं, भारतीय टैंकर अब इस विवादित क्षेत्र से बिना किसी रुकावट के निकल सकेंगे।

.

यह भी पढ़ें : पीठ दर्द और कमजोर पाचन से परेशान लोग करें रोजाना उष्ट्रासन का अभ्यास,

.

Latest News